अनुसूचित जाति की योजनाओं का समयबद्धता के साथ दें लाभ–

by | Nov 17, 2025 | चमोली, राजकाज | 0 comments

अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने समीक्षा बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश–

गोपेश्वर, 17 नवंबर 2025: कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाए।

आयोग अध्यक्ष ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विभगीय अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करें।

इससे पूर्व सभागार में उन्होंने एससी वर्ग के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, नगर निकाय के अध्यक्ष व सदस्यों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। सभी से योजनाओं की जानकारी और सुझाव लिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर विभाग में नोडल अधिकारी तैनात कर योजनाओं की नियमित मॉनेटरिंग की जाए। एससी-एसटी छात्र-छात्राओं के लिए संचालित छात्रवृत्ति, छात्रावास, कोचिंग, आर्थिक सहायता सहित अन्य योजनाओं का लाभ समय पर सभी तक पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि यदि किसी अधिकारी के खिलाफ लापरवाही या अन्य शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में दर्जाधारी बलवीर घुनियाल, अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य भागीरथी कुंजवाल, विशाल मुखिया, दशोली ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, नगर पंचायत पोखरी के अध्यक्ष सोहन लाल, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल सहित अन्य विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनि​धिशामिल रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!