आस्था: बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया हुई शुरू, गणेश मंदिर के कपाट हुए बंद–

by | Nov 21, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ धाम में पंच पूजाएं शुरु, 25 नवंबर को बंद हो जाएंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, शीतकाल में देवता संभालेंगे पूजा की जिम्मेदारी–

बदरीनाथ, 21 नवंबर 2025: बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं शुरू हो गई हैं। शुक्रवार से धाम में पंच पूजाएं शुरु हो गई हैं। शुक्रवार को मंदिर परिसर में ​स्थित गणेश मंदिर के कपाट वि​धि-विधान से बंद कर दिए गए हैं।

बदरीनाथ भगवान की अभिषेक पूजा के साथ ही रावल अमरनाथ नंबूदरी ने गणेश भगवान की विशेष पूजाएं की। दिनभर गणेश भगवान के श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। बदरीनाथ की संध्या आरती के बाद गणेश भगवान की प्रतिमा को शीतकालीन स्थल पर विराजमान कर दिया गया।

शनिवार को आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया पांच दिनों तक चलती है। बदरीनाथ के धर्मा​धिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि शनिवार को विधि-विधान से आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद धाम में वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जाएगा। 24 नवंबर को लक्ष्मी मंदिर में कढ़ाई भोग का आयोजन होगा

और 25 नवंबर को माता लक्ष्मी की प्रतिमा को रावल बदरीनाथ गर्भगृह में ले जाएंगे और बदरीश पंचायत से कुबेर और उद्धव की प्रतिमा को मंदिर से बाहर लाया जाएगा। इसके बाद शीतकाल के लिए बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!