उत्तराखंड: हनोल मास्टर प्लान क्षेत्र की धार्मिक धरोहर को नई मजबूती देगा: सीएम–

by | Nov 24, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

उत्तराखंड: हनोल मास्टर प्लान क्षेत्र की धार्मिक धरोहर को नई मजबूती देगा: सीएम–

प्राचीन ​शिव नगरी लाखामंडल पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंदिर में की ​वि​धिवत पूजा अर्चना–

चकराता (उत्तराखंड), 24 नवंबर 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को प्राचीन शिव नगरी लाखामंडल पहुंचे। यहां उन्होंने प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश व विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा जौनसारबावर के प्रवेश द्वार कालसी में यमुना घाट निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है, जो क्षेत्र में पर्यटन को नई दिशा देगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगा। महासू देवता हनोल में 120 करोड़ रुपये की लागत से मास्टर प्लान का कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है, जो क्षेत्र की धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर को नई मजबूती देगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊ की थाप और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा जौनसारबावर क्षेत्र की आवश्यकता और अपेक्षाओं को देखते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा जनजातीय क्षेत्रों का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी विकास कार्य में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने जौनसार-बावर की अनूठी परंपराओं, लोक संस्कृति एवं विशिष्ट पहचान की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे देश में सम्मान प्राप्त करता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा पूरे राज्य में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और जन उपयोगी योजनाओं का लाभ सीधा जनता तक पहुंच रहा है। सरकार के दूरगामी और साहसिक निर्णयों के कारण उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष पहचान स्थापित की है।

इस दौरान पुरोला के विधायक दुर्गेश लाल, जनजातीय सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीताराम गौड़, अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष मूरतराम शर्मा, सरदार सिंह चौहान, भाजपा क्वांसी मंडल अध्यक्ष प्रीतम सिंह, मंदिर समिति के अध्यक्ष सुशील गौड़, राकेश तोमर उत्तराखंडी, दीवान सिंह राणा, प्रदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे। इधर, उत्तराखंड जनजातीय सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष गीताराम गौड़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शिवनगरी लाखामंडल के सर्वांगीण विकास के लिए 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षण के बाद जो भी आवश्यक व जनहित में होगा, उस पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने जनप्रतिनिधियों तथा जनजातीय समुदाय की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान को सरकार की प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के विकास, सांस्कृतिक संरक्षण और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर शिव मंदिर समिति लाखामंडल के पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री को अलग से ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने लाखामंडल क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार का आश्वासन देते हुए कहा यहां मास्टर प्लान के अनुरूप विकास को गति दी जाएगी, सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों को संरक्षित करते हुए पर्यटन सुविधाओं को सुदृढ़ बनाया जाएगा।

Latest News

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...

चमोली: जनता मिलन में 37 शिकायतें पहुंचीं, एडीएम ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश–

बैरागना में बरसाती नाले की समस्या का मुद्दा उठा, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा ने पुल निर्माण और बालखिला...

कार्यभार: चमोली के तीन प्रमुख वन प्रभागों में नव नियुक्त उप वन संरक्षकों ने संभाला कार्यभार–

चमोली जनपद में एक राष्ट्रीय पार्क और कई हेक्टेयर तक फैला है वन प्रभाग, केदारनाथ और बदरीनाथ तक है...

चमोली: चीन सीमा क्षेत्र की नीती घाटी में भारी बारिश से तमक नाला उफनाया, वैली ब्रिज बहा, एक लापता–

नाले में कागज की नाव जैसे बहा वैलि ब्रिज, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना...

चमोली: तीलू रौतेली की वीरगाथा से गूंजा पीस पब्लिक स्कूल, बेटियों ने दिखाया हुनर–

भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, नन्दा जोशी ने पौधरोपण कर...

चमोली: सीज किए गए दो बुलेट वाहन लेकर फरार हुए तीन आरोपी गिरफ्तार, दोनों वाहन बरामद–

पुलिस ने तीनों आरोपियों को अलकापुरी प्रतीक्षालय से किया गिरफ्तार, कारवाही शुरू-- गोपेश्वर, 08 अगस्त...

चमोली: बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में तीसरा आरोपी भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

जेपी कंपनी के सुरक्षाकर्मी मनोज कुमार को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा-- गोपेश्वर, 09...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...
error: Content is protected !!