पूर्व विधायक स्व. शेर सिंह दानू स्मृति में आयोजित हो रहा पर्यटन मेला–

by | Nov 24, 2025 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची रही धूम, गुनगुनी धूप में मेला​र्थियों ने जमकर उठाया मेले का लुत्फ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग–

देवाल (चमोली), 24 नवंबर 2025: पूर्व विधायक स्वर्गीय शेर सिंह दानू स्मृति औद्योगिक, सांस्कृतिक और पर्यटन मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। वि​भिन्न सांस्कृतिक दलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। यह मेला देवाल के लोहाजंग में आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का आयोजन चमोली जनपद के प्रथम विधायक रहे स्वर्गीय शेर सिंह दानू की जयंती पर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।

मेले में सांस्कृतिक दलों, लोक कलाकारों, महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों एवं स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज किया। सरकारी विभागों के साथ ही स्वयं सहायता समूह के स्टॉल भी मेले के आकर्षण हैं। स्टालों के माध्यम से लोगों को जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

लोग स्थानीय उत्पादों की खूब खरीदारी कर रहे है। मेले में वाण गांव की प्रसिद्ध राजमा भी खूब बिक रही है।

मौसम अनुकूल होने पर इन दिनों चटख धूप ​खिली हुई है, जिससे मेलार्थी मेले का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!