चमोली: पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले दो चालकों को दबोचा, दोनों वाहन सीज–

by | Nov 24, 2025 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमाेली पुलिस सख्त, दोनों वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी ​किए जब्त, दोनों को किया गया गिरफ्तार–

गोपेश्वर, 24 नवंबर 2025: नशे के ​खिलाफ चमोली पुलिस अ​भियान चला रही है। नशे में वाहन चलाने वालों से भी सख्ती से निपटा जा रहा है।

पहाड़ीसड़कों को शराब के नशे में दौड़ का मैदान समझने वाले चालकों को आज कोतवाली ज्योतिर्मठ पुलिस ने जोरदार झटका दिया है। दो अलग-अलग चालकों को वाहन चेकिंग के दौरान नशे की हालत में पाया गया और ज्योतिर्मठ पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं, उनकी जानलेवा ड्राइविंग में इस्तेमाल किए गए दोनों वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

ज्योतिर्मठ बाजार में पुलिस की मुस्तैदी का पहला शिकार हुआ स्विफ्ट डिजायर का चालक श्रवण सिंह। जब पुलिस ने वाहन को रोका, तो उसकी सांसों से शराब की तीखी महक आ रही थी। बिना किसी देरी के, पुलिस ने उसे मोटर वेकिल एक्ट की धारा 185, 202 और 207 के तहत दबोचा और वाहन को सीज कर दिया।

कुछ ही देर बाद, पुलिस ने एक टाटा योद्धा पीकप के चालक, सुधीर भंडारी निवासी भगोती, थराली को भी नशे की हालत में पाया। पर्वतीय मार्गों पर व्यावसायिक वाहनों में इस तरह की लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और एमवी एक्ट की धारा 185/202/207 के तहत पिकअप को सीज कर दिया गया।

शराब पीकर वाहन चलाने की यह लापरवाही न सिर्फ चालक, बल्कि निर्दोष जनता के लिए भी जानलेवा साबित हो सकती है। यह ताबड़तोड़ कार्रवाई उन सभी चालकों के लिए एक कड़ी चेतावनी है, जो सुरक्षा नियमों को हल्के में लेते हैं।

Latest News

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...
error: Content is protected !!