चमोली: भालू ने एक सप्ताह के भीतर कौंज-पोथनी गांव में नौ मवेशी मारे–

by | Nov 25, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

चमोली जनपद में चौतरफा मची भालू की दहशत, पोखरी और ज्योतिर्मठ में अधिक सक्रिय हुआ भालू–

गोपेश्वर, 25 नवंबर 2025: चमोली जिले में भालू की दहशत कम नहींं हो रही है। ​स्थिति यह है कि कौंज-पोथनी गांव में भालू एक सप्ताह के भीतर नौ मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। ग्रामीण भालू के हमलों से हैरान, परेशान हैं। विकास खंड दशोली, पोखरी और ज्योतिर्मठ के गांवों में भालू की अ​धिक दहशत बनी हुई है।

कौंज-पोथनी गांव की महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी ने बताया कि गांव में पिछले एक सप्ताह के भीतर भालू नौ मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। वन विभाग की टीम रात्रि गश्त के लिए सिर्फ सड़क तक ही पहुंच रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में भय का माहौल है।

पोखरी ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय विनगढ़ के समीप भालू दिखने से ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है। गांव की सरिता देवी, शांति देवी, पुष्पा आदि महिलाएं घास लेने के लिए जंगल गईं थीं। उन्हें विद्यालय के समीप एक पेड़ पर भालू दिखा।

भालू को देखकर वे वहां से गांव की ओर भाग गई। प्रावि के शिक्षक गिरीश चंद्र सती ने बताया कि विद्यालय परिसर के इर्द-गिर्द घना जंगल होने के कारण भालू का भय बना हुआ है। उन्होंने क्षेत्र में भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

Latest News

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
error: Content is protected !!