जय बदरीनाथ: डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने किया बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और पदा​धिकारियों का भव्य स्वागत–

by | Nov 25, 2025 | चमोली, बदरीनाथ | 0 comments

वर्ष 2025 में बीकेटीसी यात्रा की व्यवस्थाओं की सराहना की, बीकेटीसी अध्यक्ष ने किया मेरे प्रभु बदरीविशाल पुस्तक का विमोचन–

बदरीनाथ, 25 नवंबर 2025: बदरीनाथ धाम में यात्रा के सफल संचालन हेतु शीतकाल हेतु कपाट बंद‌ होने की पूर्व संध्या पर श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित बीकेटीसी पदाधिकारियों को डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत द्वारा भव्य रूप से सम्मानित किया गया।

सम्मान कार्यक्रम बीकेटीसी कार्यालय सभागार बदरीनाथ में आयोजित किया गया जिसमें डिमरी पंचायत पदाधिकारियों द्वारा बीकेटीसी अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण तथा समिति सदस्यों तथा मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल को‌ शाल स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की यात्रा कार्ययोजनाओं की सराहना की। कहा कि वर्ष 2025 यात्रा व्यवस्थाओंं यात्रा संचालन, व्यवस्थाओं और भक्तों को सुचारू एवं सरल सुगम दर्शन सुविधाएं उपलब्ध कराने में बीकेटीसी की महत्वपूर्ण भूमिका प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बदरीनाथ यात्रा आस्था और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। हमने सभी विभागों और तीर्थ पुरोहित समाज के सहयोग से इस वर्ष की यात्रा को सफल बनाया है। सम्मानित किये जाने पर उन्होंने आभार जताया।

इससे पहले बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी तथा पदाधिकारियों ने युवा ले​खिका और कवयित्री किरन पुरोहित हिमपुत्री की संपादित पुस्तक मेरे प्रभु बदरीविशाल का विमोचन समारोह आयोजित हुआ। इस पुस्तक को भारत के 51 कवियों की भगवान बदरीनाथ को समर्पित भ​क्तिमय स्तुति और पुराणों में व​र्णित भगवान बदरीविशाल के महातम्य का वर्णन है। पुस्तक में बदरीनाथ धाम के आध्यात्मिक महत्व, परंपराओं, अनुष्ठानों और भगवान बदरीविशाल की कृपा का साहित्यिक व भावनात्मक वर्णन प्रस्तुत किया गया है।

इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा, प्रह्लाद पुष्पवान, देवी प्रसाद देवली, धीरज मोनू पंचभैया, राजेंद्र प्रसाद डिमरी,दिनेश डोभाल, नीलम पुरी, पूर्व सदस्य भास्कर डिमरी डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी, पदाधिकारी दिनेश डिमरी, विपुल डिमरी, प्रशांत डिमरी, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...

चमोली: एनटीपीसी विष्णुगाड़ परियोजना में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए मॉक ड्रिल–

वि​भिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सक्रिय रुप से लिया भाग, व्यापक मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन-- ज्योतिर्मठ, 30...

पर्यावरण संरक्षण: तुंगनाथ बेस कैंप भुलकण में स्वच्छता की मिसाल, भुलकण से धोतीधार तक चला सफाई अभियान–

सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप सिंह रमोला के नेतृत्व में साफ-सफाई में जुटे लोग, पर्यावरण संरक्षण का दिया...

चमोली: गृह सचिव शैलेश बगौली ने किया कोतवाली गोपेश्वर का आकस्मिक निरीक्षण–

डिजिटल पुलिसिंग और जनमैत्री पर दिया विशेष जोर, पदम विभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट से की मुलाकात...

गढ़वाल विश्वविद्यालय में कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन मेला, किसानों को मिली आधुनिक जानकारी–

कार्यशाला में किसानों, छात्र-छात्राओं और कृ​षि से जुड़े लोगों को दी आधुनिक कृ​षि उपकरणों की...

चमोली: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन की मौत, तीन घायल–

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम, देहरादून से देवाल जा रहे थे कार सवार...

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...
error: Content is protected !!