चमोली। न्यायालय ने चारधाम यात्रा पर पहुंचने वाले श्रद्घालुओं के लिए ई पास की व्यवस्था समाप्त कर ली है। जिससे अब तीर्थयात्री व स्थानीय श्रद्घालु खुशी-खुशी चारधाम यात्रा कर सकते हैं। बदरीनाथ धाम के साथ ही यात्रा पड़ावों के व्यवसायियों ने खुशी मनाई है। उन्होंने कहा कि अब यात्रा में थोड़े ही दिन शेष बचे हैं, लेकिन कुछ तो व्यवसाय पटरी पर लौटैगा। चारधाम होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि यात्रा के अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं लेकिन आने वाले वर्ष के लिए एक उम्मीद जरूर जगी है, जहाँ एक ओर हम सभी पर्यटन से जुड़े व्यवसाय व चारधाम होटल एसोसिएशन विगत 10 दिनों से प्रयासरत थे, वहीं माननीय उच्च न्यायालय ने मानवीय आधार पर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी प्रकार के प्रतिबंध हटाते हुए पर्यटन कारोबारियों को राहत दी है। हालांकि यात्रा पर पहुंचने के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों टीके लगे होने जरुरी हैं और आरटीपीसीआर की रिपोर्ट साथ में लानी होगी।
अब खुशी-खुशी करें चारधाम यात्रा, न्यायालय के आदेश के बाद हटी पाबंदी, ये शर्त पूरी करना जरुरी–
by laxmi Purohit | Oct 5, 2021 | चमोली, चारधाम | 0 comments

Latest News
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
