गोलिम गांव के ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह गड़िया बने दशोली ब्लॉक अध्यक्ष–
गोपेश्वर, 27 नवंबर 2025: खैनुरी गांव की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान योगिता रावत को सर्वसम्मति से चमाेली ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सर्वसम्मति से ग्राम प्रधानों ने उन्हें जिलाध्यक्ष चुना। इसके अलावा गोलिम गांव के ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह गड़िया को दशोली ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया है।
प्रधान संगठन के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर और धीरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की संगठनात्मक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष पद के लिए योगिता रावत के नाम पर सहमति बनीं।

इसके अलावा ग्राम प्रधान लासी सुभागा देवी को जिला महामंत्री व संयोजक नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रधान सरणा ममता रावत, उर्गम प्रधान राधिका नेगी, प्रधान पाणा राजीव कुमार को शोसल मीडिया प्रभारी, नारंगी के प्रधान अवतार सिंह को उपाध्यक्ष, मोलीहडुंग के प्रधान भगत सिंह फरस्वाण व सल्लारैतोली की प्रधान आशा देवी को सह सचिव, बेमरु प्रधान रविंद्र नेगी को संरक्षक तथा मजोठी प्रधान मासंत कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

दशोलीब्लाॅक की कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा बछेर की प्रधान यमुना देवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मठ झड़ेता की प्रधान पूजा राणा, गौणा की प्रधान सुनीता देवी, गाड़ी गांव की ग्राम प्रधान मंदोधरीगड़िया को उपाध्यक्ष, बणद्वारा के प्रधान नितिन नेगी को महामंत्री, बमियाला प्रधान अभिषेक सिंह, घुड़साल प्रधान अनीता देवी व हरमनी प्रधान अनिल सिंह को सह सचिव, ब्यारा प्रधान राजेंद्र सिंह फरस्वाण को कोषाध्यक्ष, सरतोली प्रधान महेंद्र सिंह बिष्ट व रांगतोली प्रधान संतोष गुसांई को मीडिया प्रभारी तथा सेमडुंगरा के प्रधान युद्धवीर फरस्वाण को संरक्षक चुना गया है।


