चमाेली: चमोली प्रधान संगठन का हुआ वि​धिवत गठन, योगिता रावत चुनीं गई जिलाध्यक्ष, टीम हुई तैयार–

by | Nov 27, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गोलिम गांव के ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह गड़िया बने दशोली ब्लॉक अध्यक्ष–

गोपेश्वर, 27 नवंबर 2025: खैनुरी गांव की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान योगिता रावत को सर्वसम्मति से चमाेली ग्राम प्रधान संगठन के जिला​ध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। सर्वसम्मति से ग्राम प्रधानों ने उन्हें जिलाध्यक्ष चुना। इसके अलावा गोलिम गांव के ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह गड़िया को दशोली ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया है।

प्रधान संगठन के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर और धीरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की संगठनात्मक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष पद के लिए योगिता रावत के नाम पर सहमति बनीं।

योगिता रावत, जिलाध्यक्ष, प्रधान संगठन, चमोली

इसके अलावा ग्राम प्रधान लासी सुभागा देवी को जिला महामंत्री व संयोजक नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रधान सरणा ममता रावत, उर्गम प्रधान राधिका नेगी, प्रधान पाणा राजीव कुमार को शोसल मीडिया प्रभारी, नारंगी के प्रधान अवतार सिंह को उपाध्यक्ष, मोलीहडुंग के प्रधान भगत सिंह फरस्वाण व सल्लारैतोली की प्रधान आशा देवी को सह सचिव, बेमरु प्रधान रविंद्र नेगी को संरक्षक तथा मजोठी प्रधान मासंत कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

दशोलीब्लाॅक की कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा बछेर की प्रधान यमुना देवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मठ झड़ेता की प्रधान पूजा राणा, गौणा की प्रधान सुनीता देवी, गाड़ी गांव की ग्राम प्रधान मंदोधरीगड़िया को उपाध्यक्ष, बणद्वारा के प्रधान नितिन नेगी को महामंत्री, बमियाला प्रधान अभिषेक सिंह, घुड़साल प्रधान अनीता देवी व हरमनी प्रधान अनिल सिंह को सह सचिव, ब्यारा प्रधान राजेंद्र सिंह फरस्वाण को कोषाध्यक्ष, सरतोली प्रधान महेंद्र सिंह बिष्ट व रांगतोली प्रधान संतोष गुसांई को मीडिया प्रभारी तथा सेमडुंगरा के प्रधान युद्धवीर फरस्वाण को संरक्षक चुना गया है।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!