चमोली: विपक्ष ने कहा पुलवामा हमले में फेल रही सरकार, सरकार ने कहा ऑपरेशन सिंदूर भूल गए–

by | Nov 27, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

युवा संसद का आयोजन हुआ, विपक्ष ने कई विषयों पर उठाए सवाल, सरकार ने दिए जवाब–

चमोली, पोखरी, 27 नवंबर 2025: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में बृहस्पतिवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। विपक्ष ने पुलवामा हमले का मुद्दा उठाया तो सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी संसद को दी।

राजनीति विज्ञान विभाग की ओर युवा संसद का आयोजन किया गया। वर्षा को लोकसभा अध्यक्ष, अर्चना को प्रधानमंत्री, शिवम को गृहमंत्री व अन्य को दूसरे मंत्रालय दिए गए। नेता प्रतिपक्ष अंजली को बनाया गया। वंदेमातरम गीत के साथ संसद की कार्यवाही शुरू हुई।

शपथ के बाद प्रधानमंत्री ने विकास कार्यों की जानकारी दी। प्रश्नकाल में नेता प्रतिपक्ष ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा हमले में खुफिया तंत्र की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आतंकी हमले पर सरकार की कार्रवाई जाननी चाही। जवाब में सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की जानकारी दी। विपक्ष ने शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य, खेल, सड़क दुर्घटनाओं के मामले उठाए, शून्यकाल में वन्यजीवों के बढ़ते हमले व अन्य विषय उठाए गए।

जवाब में सरकार ने खेलो भारत-खेलो गांव योजना, सड़क दुर्घटनाओं में कमी के लिए उठाए गए कदम सहित शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी संसद को दी।

वन्य जीवों से सुरक्षा के लिए जीआईएस मैपिंग, मानव-वन्यजीव क्षति मूल्यांकन, नाइट विजन कैमरों की स्थापना की प्रस्तावित योजना की जानकारी दी। इस दौरान प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा, डॉ. संजीव कुमार जुयाल, विभागाध्यक्ष डॉ. शाजिया सिद्दीकी, नोडल अधिकारी डॉ. रामानंद उनियाल सहित अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। युवा संसद में प्रधानमंत्री ने सरकारी उपलब्धियों में सीसीटीवी कैमरों के व्यापक उपयोग, राष्ट्रीय सुरक्षा में आधुनिक तकनीकी अपनाने, वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती भूमिका, महिला संरक्षण पर सरकार के रुख को प्रमुखता से रखा। विपक्ष पर राष्ट्रीय संकट के समय विदेश भ्रमण करने का भी आरोप लगाया।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!