चमोली: भालू ने गाय को किया जख्मी, आटा चक्की तोड़ी–

by | Nov 30, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

चमोली जनपद में भालू की चौतरफा दहशत, जोशीमठ और पोखरी में दहशत बढ़ी, शाम होते ही बच्चों के साथ आबादी क्षेत्र में पहुंच रहा भालू–

गोपेश्वर, 30 नवंबर 2025: क्षेत्र में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। भालू ने ज्योतिर्मठ विकासखंड के पोखनी गांव में गाय को बुरी तरह घायल कर दिया, जबकि पोखरी क्षेत्र में आटा चक्की को तोड़ डाला।

पोखनी गांव की गीता देवी ने बताया कि वह रात को गांव के अन्य लोगों के साथ ह्यूंण गांव से लौट रही थी। घर पहुंचने पर अपनी गौशाला में मवेशियों की आवाज आ रही थी। वहां जाकर देखा तो भालू ने गौशाला की छत तोड़ रखी थी और अंदर घुसकर गाय को घायल किया हुआ था। शोर मचाकर भालू को भगाया और ग्रामीणों को एकत्रित किया। अंदर जाकर देखा तो भालू ने गाय को बुरी तरह से नोच रखा था। पूर्व ग्राम प्रधान संदीप भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में भालू का आतंक बना हुआ है। लोगों का इधर-उधर जाना मु​श्किल बना हुआ है।

वहीं पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत पाटी जखमाला के गोदलीतोक में भालू ने दिगंबर सिंह नेगी की आटा चक्की का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गया। भालू ने चक्की को तहस-नहस कर दिया। केदानाथ वन्य जीव प्रभाग की नागनाथ रेंज के वनक्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। वन कर्मियों की टीम को गोदली भेजा गया है। सभी से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। अकेले खेत व जंगल अकेलेन जाएं।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!