चमोली: सहकारिता मेले में दिखी उत्तराखंड की सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक विरासत की झलक–

by | Nov 30, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

सहकारिता मेला कलाकार व काश्तकारों के लिए रहा लाभकारी, एक सप्ताह तक आयोजित हुए कई कार्यक्रम–

गोपेश्वर, 30 नवंबर 2025: पुलिस मैदान गोपेश्वर में चल रहे सहकारिता मेले के छठे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि यह मेला कलाकारों को मंच प्रदान कर रहा है तो काश्तकारों के उत्पाद को बाजार उपलब्ध करा रहा है। महिला समूह स्टॉल लगाकर अपने उत्पाद बेच रहे हैं। सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चला रही है।

शनिवार को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जीआईसी गोपेश्वर और नालंदा पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।

वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोपेश्वर गांव के बच्चों ने भी लोग गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी। गोपीनाथ स्वंय सहायता समूह हल्दापानी ने पांडव नृत्य, अत्रि अनसूया स्वंय सहायता समूह खल्ला, महिला मंगलदल ज्योतिर्मठ ब्लॉक नंदा माता स्वंय सहायता समूह और सिद्धनाथ स्वंय सहायता समूह पैनी ज्योतिर्मठ की ओर से भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

इससे पहले जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र रावत, जिला पंचायत सदस्य सुरेश बिष्ट, दशोली की कनिष्ठ उप प्रमुख शालिनी खत्री ने भी संबोधित किया। मेले की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर संदीप रावत ने की।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!