चमोली: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलासू में तहसील दिवस हुआ आयोजित, 50 में से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण–

by | Dec 2, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने संबंधित विभागों को शिकायतों के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश–

चमोली, 02 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को तहसील जिलासू में जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

क्षेत्रवासियों द्वारा मुख्य रूप से सड़क, पेयजल, बिजली, श्रम कार्ड, राशन कार्ड, मार्ग सुधार तथा बंदर-लंगूर एवं जंगली सूअरों से फसलों को हो रहे नुकसान संबंधी समस्याएं दर्ज कराई गईं।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को सड़क, बिजली, पेयजल योजनाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली विभाग को झूलते विद्युत तारों को तत्काल सुधारने तथा विद्युत आपूर्ति की समस्या दूर करने के निर्देश दिए। वन विभाग के अधिकारियों को बंदर, लंगूर, जंगली सूअर एवं भालू से ग्रामीणों को हो रही समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़कों के निर्माण कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पेयजल समस्याओं के त्वरित निस्तारण और रेलवे द्वारा अधिकृत भूमि के मुआवजे से संबंधित प्रकरणों निरीक्षण कर समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी शिकायतों का तेजी से निस्तारण करें और किसी कारणवश समाधान न होने पर शिकायतकर्ता को उसका कारण अवश्य बताएं।

तहसील दिवस के दौरान ग्राम सरणा के निवासी अनूप रावत ने मोटर मार्ग निर्माण, श्रम कार्ड एवं राशन कार्ड से संबंधित शिकायत रखी। ग्राम रानो के पंकज सिंह भंडारी ने रेलवे द्वारा अधिकृत भूमि का मुआवजा न मिलने की शिकायत दर्ज कराई।

ग्राम उतरौ के अमित नेगी ने झूलते बिजली के तारों, कम वोल्टेज और पेयजल व्यवस्था से संबंधित समस्याएँ बताईं। स्थानीय निवासी सुशील तिवाड़ी ने जिलासू मोटर पुल मार्ग पर सीसीटीवी लगाए जाने एवं जिलासू सिंचाई पंप योजना शीघ्र शुरू करने की मांग रखी। मनोहरी देवी (ग्राम सरमोला) व विमला देवी (ग्राम सूगी) ने पेयजल समस्या से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण किये जाने का आश्वासन दिया।

तहसील दिवस के दौरान परियोजना निदेशक आनन्द सिंह भकुनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, एसडीएम सोहन सिंह रांगड़, पुलिस उपाधीक्षकत्रिवेंद्र सिंह राणा, मुख्य शिक्षाधिकारी श्रीकांत पुरोहित सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!