चमोली: 20 से 26 दिसंबर तक आयोजित होगा बंड विकास मेला, बंड संगठन के साथ ही जिला प्रशासन ने भी शुरू की तैयारियां– 

by | Dec 3, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला​धिकारी ने दी जिला स्तरीय अ​धिकारियों की बैठक, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 03 दिसंबर 2025: पीपलकोटी में 20 से 26 दिसंबर तक होने वाले बंड विकास मेले की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने समीक्षा बैठक की। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग मेले को लेकर अपनी तैयारी समय पर पूरी कर लें। ताकि मेले के संचालन में किसी तरह की समस्या न हो। 

पीपलकोटी में बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन एवं किसान मेला इस साल 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। मेले में औद्योगिक, पर्यटन, कृषि से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद, मार्च पास्ट के अलावा अन्य गतिविधियां आयोजित होंगी। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को मेले में स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। मेले के दौरान पार्किंग, पेयजल, सफाई, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए सभी तरह की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। 

डीएम ने कहा कि यह मेला क्षेत्र की औद्योगिक, पर्यटन व कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, इसलिए सभी विभाग समय पर सभी तैयारी पूरी कर लें। 

बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, जिला विकास अधिकारी केके पंत, सीईओ श्रीकांत पुरोहित, बंड विकास संगठन के

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!