चमोली: नव दंपति ने रौपा समलौंण पौधा, पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन का दिया संदेश–

by | Dec 6, 2025 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

नंदानगर के फालीधार में नव दंप​त्तिदिव्यांशु और खुशबू ने रौपे फलदार पौधे, शादी को बनाया यादगार–

नंदानगर, 06 दिसंबर 2025: जनपद चमोली के विकास खण्ड नन्दानगर के ग्राम फालीधार में गिरीश चंद्र मैदोली एवं सुनीता देवी के पुत्र की शादी रस्म संपन्न होने के बाद समलौंण पौधा रोपा गया।

नव दम्पतिदिव्यांशु संघ खुशबू ने घर के आंगन में संतरे का समलौण पौधा रोपकर शादी को यादगार बनाने के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया , पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी दिव्यांशु की मां श्रीमती सुनीता देवी ने ली, कार्यक्रम का संचालन समलौणआन्दोलन की संयोजिका श्रीमती नन्दा देवी जोशी ने किया, उन्होंने कहा मानव का वृक्षों से जीवन भर संबंध रहता है इनसे हमें प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अनेक लाभ होते हैं,

यह प्रकृति के संतुलन को बनाते हैं वन में रहने वाले वन्यजीवों का संरक्षण करते हैं इसके साथ-साथ मिट्टी को अपरदन से बचाने एवं पानी के स्रोतों को जीवित रखते हैं, लेकिन इस भौतिक वादी युग में मानव पर्यावरण के प्रति उतना गंभीर नहीं है जितना अपने जीवन को सरल एवं आलीशान बनाने में व्यतीत कर रहा है,

वनों की कमी के कारण आज ग्लोबल वार्मिंग जलवायु परिवर्तन आदि अनेक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं , इन सब से बचने के लिए हमें समलौण पहल के तहत हर संस्कार को यादगार बनाने के लिए समलौण पौधारोपण करने की अपील की। उक्त अवसर पर संपूर्ण ग्रामवासी उपस्थित थे।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!