चमोली: राज्य में भी छाए चमोली जनपद के छात्र, दो छात्रों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृ​त्ति के लिए हुआ चयन–

by | Dec 7, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

सांकेतिक फोटो-

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट के छात्र आयुष ने परीक्षा में पाया प्रथम स्थान, जूनियर स्तर पर भी चमोली का छात्र–

देहरादून, 07 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृ​त्ति परीक्षा में माध्यमिक स्तर पर चमोली जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट के छात्र आयुष कुमार 83 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहे। हरिद्वार जनपद के जीआईसीरुड़की के छात्र प्रयृत राजपूत 81 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा देहरादून के जीआईसीबड़ासी की छात्रा रा​धिका 79 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही।

राज्य शै​क्षिक अनुसंधान एवं प्र​शिक्षण परिषद की ओर से परीक्षाफलघो​षित किया गया। परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को कक्षा छह में 600 रुपये प्रति माह छात्रवृ​त्ति मिलेगी। कक्षा सात के छात्रों को प्रतिमाह 700 रुपये, आठ के छात्रों को 800, नौ और दसवीं के छात्रों को 900 रुपये छात्रवृ​त्ति मिलेगी। छात्रवृ​त्ति परीक्षा में मेधावी छात्रों का चयन प्राप्तांकों की वरीयता के आधार पर किया गया है। एससी, एसटी के छात्रों को चयन में पांच अंकों का अ​धिमान दिया गया है।

परिषद के प्रभारी निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती के अनुसार, जूनियर स्तर पर पिथौरागढ़ जनपद के राजकीय माध्यमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय मदकोट के छात्र आयुष सिंह 92 प्रतिशत अंक पाकर पहले, पाैड़ी जिले के राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटद्वार की छात्रा जनेश्वरी 89 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर तथा बागेश्वर जिले के राजकीय इंटर कॉजेलबदियाकोट के छात्र संताष सिंह और चमोली जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज रैंसचोपता के अमनदीप 88 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। परीक्षा में जूनियर स्तर पर 23384 में से 2339 छात्रों और माध्यमिक स्तर पर 30582 छात्रों में से 3063 का छात्रवृ​त्ति के लिए चयन हुआ है।

Latest News

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...
error: Content is protected !!