चमोली: सल्ला रैतोली गांव की रामलीला में 85 साल के बुजुर्ग जानकी प्रसाद मिश्रा ने किया रावण का जोरदार अ​भिनय, जमाया रंग–

by | Dec 10, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

अंगद की भूमिका में दिखे 64 साल के बुजुर्ग पान सिंह पंवार, दोनों के जोश ने कड़ाके की ठंड में भी दिलाया गर्मी का एहसास–

पीपलकोटी, 10 दिसंबर 2025: बंड क्षेत्र के सल्लारैतोली गांव में इन दिनों रामलीला की धूम मची है। मंगलवार की रात को नौवें दिन की रामलीला में रावण और अंगद के पात्रों ने समां बांध दिया। दोनों के जोश ने कड़ाके की ठंड में भी दर्शकों को गर्मी का एहसास दिला दिया।

रावण का अभिनय गांव के 85 वर्षीय बुजुर्ग जानकी प्रसाद मिश्रा ने किया, अंगद का अभिनय 64 साल के पान सिंह पंवार ने किया। दोनों ने अपने अभिनय से दर्शकों में जोश भर दिया। उनकी बुलंद आवाज ने रामलीला मंचन को आकर्षक बना दिया। रामलीला में नवम दिन मेघनाथ के ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करने से लक्ष्मण मूर्छित हो जाता है। सुषैन वैद्य के सुझाव पर हनुमान संजीवनी बूटी लेने के लिए द्रोणागिरी पर्वत पर आते हैं।

इससे पूर्व अंगद-रावण संवाद का मंचन हुआ। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश राणा, संरक्षक हरेंद्र पंवार, सुरेंद्र सिंह नेगी, पान सिंह पंवार, नरेंद्र खाती, गंगा सिंह सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे। रामलीला मंचन को देखने के लिए दर्शक देर रात तक बैठे रहे। इस रामलीला की खास बात यह है कि राम का अ​भिनय सबसे कम उम्र 13 साल की सुहानी मिश्रा निभा रही है, जबकि 16 वर्ष की मुस्कान मिश्रा लक्ष्मण का अ​भिनय कर रही है। सीता का अ​भिनयस्नेहा पंवार निभा रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों के उत्साह को देख दर्शक भी गदगद हैं।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!