चमोली। परियोजना प्रभावित हाट गांव में बुधवार को कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत व अन्य कांग्रेस नेता पीड़ित ग्रामीणों से मिलने पहुंचे। मनीष खंडूरी ने कहा कि टीएचडीसी और जिला प्रशासन ने हाट गांव के लोगों के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस ग्रामीणों के साथ हो रहे अन्याय को नहीं सहेगी। जल्द टीएचडीसी ने बेघरों को छत नहीं दी तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बीते दिनों टीएचडीसी ने प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों के मकानों को जेसीबी से तोड़ दिया था। मनीष खंडूरी ने कहा कि सरकार की सह पर टीएचडीसी और प्रशासन ने हाट गांव में मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आज जनता त्रस्त है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस हाट गांव के ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। कहा कि भाजपा राज में जनता बेघर हो रही है। गांव को खुर्द-बुर्द कर टीएचडीसी ने उनको बेघर कर दिया है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष भुवन लाल शाह, जिला मंत्री प्रभाकर भट्ट, चंदू पंवार, सोशल मीडिया प्रभारी सतेंद्र नेगी, बंड विकास संगठन के महामंत्री हरिदर्शन रावत, विवेकानंद हटवाल, हरीश, जयप्रकाश, नरेंद्र, वृजेश पंवार, भारत भूषण, दिनेश लाल, प्रवीण हटवाल के साथ ही ग्रामीण मौजूद थे।
हाट गांव पहुंचे मनीष खंडूरी, कहा- सरकार की सह पर किया टीएचडीसी और प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ अन्याय–
by laxmi Purohit | Oct 6, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...
प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...
एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...
दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...
गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...
गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...
वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
