हाट गांव पहुंचे मनीष खंडूरी, कहा- सरकार की सह पर किया टीएचडीसी और प्रशासन ने ग्रामीणों के साथ अन्याय–

by | Oct 6, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

 चमोली। परियोजना प्रभावित हाट गांव में बुधवार को कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत व अन्य कांग्रेस नेता पीड़ित ग्रामीणों से मिलने पहुंचे। मनीष खंडूरी ने कहा कि टीएचडीसी और जिला प्रशासन ने हाट गांव के लोगों के साथ अन्याय किया है। कांग्रेस ग्रामीणों के साथ हो रहे अन्याय को नहीं सहेगी। जल्द टीएचडीसी ने बेघरों को छत नहीं दी तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बीते दिनों टीएचडीसी ने प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों के मकानों को जेसीबी से तोड़ दिया था। मनीष खंडूरी ने कहा कि सरकार की सह पर टीएचडीसी और प्रशासन ने हाट गांव में मकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आज जनता त्रस्त है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस हाट गांव के ग्रामीणों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी। कहा कि भाजपा राज में जनता बेघर हो रही है। गांव को खुर्द-बुर्द कर टीएचडीसी ने उनको बेघर कर दिया है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष भुवन लाल शाह, जिला मंत्री प्रभाकर भट्ट, चंदू पंवार, सोशल मीडिया प्रभारी सतेंद्र नेगी, बंड विकास संगठन के महामंत्री हरिदर्शन रावत, विवेकानंद हटवाल, हरीश, जयप्रकाश, नरेंद्र, वृजेश पंवार, भारत भूषण, दिनेश लाल, प्रवीण हटवाल के साथ ही ग्रामीण मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!