उत्तराखंड: चमोली में जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ–

by | Dec 17, 2025 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

गोपेश्वर के समीप बैरागना न्याय पंचायत में आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं–

गोपेश्वर, 17 दिसंबर 2025: बुधवार से चमोली जनपद में वि​धिवतरुप से जन जन की सरकार, जन जन के द्वार ​शिविर का शुभारंभ हो गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आयोजित जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत न्याय पंचायत बैरांगना में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां जनपद के 23 विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ इस दौरान यहां ग्रामीणों की ओर से दर्ज 162 शिकायतों में से अधिकतर का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

चमोली जनपद के बैरांगना न्याय पंचायत में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने किया। उन्होंने बताया कि शिविर में जनपद में जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम का जनपद की बैरांगना न्याय पंचायत से शुभारंभ किया गया है। जिसमें ग्राम्य विकास, पंचायती राज, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, कृषि, उद्यान, श्रम, जल संस्थान, ऊर्जा निगम, स्वास्थ्य, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक विभाग सहित 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए। विभागों ने स्टॉलों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जन उपयोगी योजनाओं और योजना में आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि शिविर में ग्रामीणों की ओर से दर्ज शिकायतों में से 78.5 फीसदी शिकातयों का मौके पर ही निस्तारण किया गया है। जबकि 21.5 फीसदी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक विभाग की ओर से ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद में 20 जनवरी तक जन जन की सरकार, जन जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से रोस्टर तैयार कर लिया गया है। जिसके तहत जनपद के 9 विकास खंडों में स्थित 40 न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों के सुचारु व सफल संचालन के लिए अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अभिषेक गुप्ता, शिविर के नोडल अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे, जिला विकास अधिकारी केके पंत, उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, जल संस्थान के एई अरुण गुप्ता सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
error: Content is protected !!