चमोली: पोखरी के तोणजी गांव में पांडव नृत्य की धूम, घर-घर जाकर दिए भक्तों को दर्शन–

by | Dec 18, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

अस्त्र शस्त्रों के साथ किया पांडव अवतारी पुरुषों ने नृत्य, पांडव नृत्य से गांव में बनी रौनक, भक्तों में उत्साह–

पोखरी (चमोली), 18 दिसंबर 2025: विकासखंड पोखरी के तोणजी गांव में पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। हर दिन पांडवों के अवतारी पुरुष ढोल दमाऊ की धुन पर नृत्य कर रहे हैं। गांव में पांडव नृत्य से खासी रौनक बनी हुई है। 20 दिसंबर को कार्यक्रम संपन्न होगा।

तोणजी गांव में पांडव नृत्य के 13वें दिन पांडवों के अवतारी पुरुषों ने पारंपरिक वेषभूषा में नृत्य किया। इस दौरान उन्होंने अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया। बुधवार शाम को पांडव के अवतारी पुरुषों ने अस्त्र शस्त्रों के साथ नृत्य किया। पांडव परिवार ने घर-घर जाकर अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछी।

पांडव लीला के दौरान रात को होने वाले कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी भी पहुंचे। उन्होंने पांडवों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे देव कार्यों से सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता मजबूत होती है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी, आयोजन समिति के अध्यक्ष मातबर सिंह नेगी, संरक्षक विजयपाल सिंह नेगी, पूर्व प्रधान मुकेश नेगी, सत्येंद्र नेगी, मनोज नेगी, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता देवी, हयात सिंह, वसंती देवी, माहेश्वरी देवी, देवकी देवी, गिरीश नेगी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...
error: Content is protected !!