चमाेली: सांसद खेल महोत्सव में विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता हुई शुरू, कबड्डी में कर्णप्रयाग और वॉलीबाल में दशोली का दबदबा–

by | Dec 19, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुआ महोत्सव, युवा ​खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल–

गोपेश्वर, 19 दिसंबर 2025: स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार से सांसद खेल महोत्सव के तहत विधानसभा स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता शुरू हो गयी है। प्रथम दिवस कबड्डी में कर्णप्रयाग और वाॅलीबाल में दशोली ब्लॉक की टीमों का दबदबा रहा।

खेलों के शुभारंभ के लिए, बतौर मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी गजपाल बर्त्वाल, राज्य मंत्री हरक सिंह नेगी, जिला महामंत्री विनोद कनवासी, पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व संयोजक रघुवीर सिंह बिष्ट आदि ने संयुक्त रूप से सभी खेलों का उद्घाटन किया।

कबड्डी बालक वर्ग अंडर 16 आयु के फाइनल में कर्णप्रयाग ने नारायणबगड़ को 18-12 से हराया। ओपन में दशोली ने कर्णप्रयाग को 40-15 से हराया। बालिका वर्ग अंडर 16 की कबड्डी में ज्योतिर्मठ ने थराली को 26-14 जबकि कर्णप्रयाग ने दशोली को 15-03 से परास्त किया। बालिका ओपन में कर्णप्रयाग ने दशोली को 18-06 से परास्त किय। खो-खो अंडर 16 बालक वर्ग में दशोली ने नाराणबगड़ को 3-0 से हराया। वॉलीबाल बालिका अंडर 16 में दशोली ने कर्णप्रयाग को 25-16, 25-21 से हराया। बालिका ओपन वर्ग में दशोली ने कर्णप्रयाग की टीम को 25-14, 25-16 से हराया। बालक अंडर 16 में दशोली ने गौचर को 25-18, 25-15 से शिकस्त दी।

बैडमिंटन बालिका वर्ग अंडर 16 आयु में प्रतिज्ञा बुटोला विजेता, ज्योति उपविजेता रही। ओपन बालिका वर्ग में श्रद्धा रावत प्रथम भावना द्वितीय स्थान पर रही। बालक वैडमिंटन अंडर 16 वर्ग में सिद्धार्थ भंडारी प्रथम, आदर्श सिंह द्वितीय रहे। बालक ओपन वर्ग में कुलदीप सिंह प्रथम व करण सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। निर्णायकों में दिनेश बिष्ट, अवतार बिष्ट, कृष्णा रावत, राकेश कुंवर, भरत चौहान, सुनीता कुंवर, सीमा पुंडीर, देवी प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, राकेश बिष्ट, संगीता नेगी आदि मौजूद रहे।

Latest News

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...
error: Content is protected !!