चमोली: गोपेश्वर के खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम–

by | Dec 21, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

जिला स्तर के विजेता ​खिलाड़ी लोकसभा स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग, ​खिलाड़ियों में उत्साह–

गोपेश्वर, 21 दिसंबर 2025: गोपेश्वर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिनों तक सांसद खेल महोत्सव के तहत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया। अब जिला स्तर के विजेता खिलाड़ी लोक सभा स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के निर्देशन में सांसद खेल महोत्सव आयोजित हो रहा है। इस प्रतियोगिता में ​खिलाड़ी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग कर रहे हैं।

बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋ​षि प्रसाद सती को पुष्पगुच्छ के साथ सम्मानित करते भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिह बर्त्वाल व आयोजक रघुवीर सिंह बिष्ट-

बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल और सांसद खेल महोत्सव के सहसंयोजक अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने प्रतियोगिता के समापन पर अव्वल ​खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता के तहत अंडर 16 बालक वर्ग की 400 मी.दौड़ में शिवम भुजवाण प्रथम, नितिन कन्याल द्वितीय व सचिन सिंह तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 16 बालक वर्ग की 100 मी.दौड़ में आरुष प्रथम, नवीन द्वितीय और शिवम तृतीय स्थान पर रहे। ओपन वर्ग की 400 मी.दौड़ में विक्की रावत प्रथम, कृष्णा सिंह द्वितीय और राहुल तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन वर्ग की 100 मी.दौड़ में अक्षय, कृष्णा सिंह क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे।

बालिकाओं की अंडर 16 वर्ग की 400 मी.दौड़ में अंजलि, दीक्षा व शिखा, 100 मी.दौड़ में सलोनी, कृतिका व सलोनी गैरोला क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इसी वर्ग की ओपन 400 मी.दौड़ में जीजीआईसीगौचर की श्रृष्टि ने प्रथम, पीजी कॉलेज गोपेश्वर की श्रृष्टि ने द्वितीय और जीआईसी पोखरी की इस्मिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओपन वर्ग की 100 मी.दौड़ में जीआईसीकनखुलकर्णप्रयाग की बबली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

निर्णयकों की भूमिका में कमल किशोर सिंह चौहान, केसी पंत, पृथ्वी सिंह रावत, रघुनाथ बुटोला, रश्मि बिष्ट, लता झिंक्वाण, राकेश कुंवर, भरत सिंह चौहान, हेमा नयाल, जगदीश कुमार, रमेश पंखोली, संदीप नेगी, संगीता नेगी, शिवानी रावत, दिव्या सती, तनवीर अहमद आदि रहे।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!