आस्था: टिम्मरसैंण महादेव मंदिर में पहुंच रहे पर्यटक, शीतकालीन यात्रा में हुई वृद्धि–

by | Dec 22, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

औली के साथ ही टिम्मरसैंण महादेव मंदिर के दर्शनों को पहुंच रहे पर्यटक, प्राकृतिक सौंदर्य के भी कर रहे दीदार–

गोपेश्वर, 22 दिसंबर 2025: मौसम बदलने के साथ ही उत्तराखंड में ठिठुरन भी बढ़ गई है, लेकिन शीतकालीन यात्रा ने अब रफ्तार पकड़ ली है। हाल के दिनों में चमोली जनपद के शीतकालीन सैलानियों की संख्या में वृद्धि हुई है। पर्यटन स्थल टिम्मरसैंण महादेव मंदिर में हर दिन पर्यटकों की भीड़उमड़ रही है।

इसके अलावा हिम क्रीड़ा स्थली औली में भी प्रतिदिन पर्यटकों की आवाजही बनीं हुई है। यहां गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस फुल हो गए हैं और प्राइवेट होटलों में भी एडवांस बुकिंग आने लगी है, जिससे क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के जश्न के लिए औली में पर्यटकों की चहल-पहल बढ़ने की उम्मीद है।

टिम्मरसैंण महादेव के दर्शनों को पहुंचे गाजियाबाद के मयंक, सूरज और अंश कौशल ने बताया कि उन्होंने टिम्मरसैंण महादेव मंदिर के बारे में नेट में देखा और यहां आने का कार्यक्रम बनाया। यहां आकर मन प्रसन्न हो गया। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य भी मन को सुकून पहुंचाने वाला है।

नीती घाटी के धर्मेंद्र पाल का कहना है कि टिम्मरसैंण महादेव मंदिर में नियमित पूजा अर्चना होती है। यहां हर दिन पर्यटक दर्शनों को पहुंच रहे हैं। टिम्मरसैंण महादेव मंदिर तक पहुंचने के बाद पर्यटक औली व अन्य पर्यटन स्थलों तक भी घूमने पहुंच रहे हैं।

चोपता और मंडल घाटी के पर्यटन स्थलों में भी पर्यटक सैर-सपाटे के लिए पहुंच रहे हैं। ठिठुरन के बावजूद पर्यटक नीती घाटी के पर्यटन स्थलों में घूमने के लिए पहुंच रहे हैं।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!