पीएम मोदी ने ऋषिकेश एम्स से किया देशभर के 28 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में ऑक्सीजन प्लांट का किया शुभारंभ —

by | Oct 7, 2021 | देहरादून, राजकाज | 0 comments


देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स ऋषिकेश सहित देशभर के 28 राज्य और सात केंद्र शासित प्रदेशों में 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण किया। दून अस्पताल में 1000 एलपीएम के दो ऑक्सीजन प्लांट का भी बृहस्पतिवार को शुभारंभ हो गया। यह प्लांट पीएम केयर फंड से लगे हैं। अब अस्पतालों में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा में उत्तराखंड की महत्वपूर्ण भूमिका है। कहा कि उत्तराखंड में बतौर सरकार की टीम अच्छा काम कर रही है। केंद्र से भी सरकार को पूरी मदद दी जा रही है। भाजपा सरकार का डबल इंजन उत्तराखंड प्रदेश को नई ऊंचाईयों तक ले जाएगा। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थप‌थपाई। कहा कि उत्तराखंड अगले तीन-चार सालों में राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। भाजपा सरकार का डबल इंजन उत्तराखंड को नई ऊंचाईयों तक ले जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार सैनिक और पूर्व सैनिक के हितों के लिए काम कर रही है। वन रैंक वन पेंशन भाजपा सरकार की देन है। सीएम पुष्कर सिंह धामी स्वयं सैनिक परिवार से हैं। सरकार ने दिल्ली में वॉर मेमोरियल बनाया। बैटल केजुअलटी का वायुसेना और नौसेना के सैनिकों की भी लाभ दिया। जेसीओ और अन्य रैंक पर पदोन्नति का मामला सुलझाया। पीएम मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंंह रावत को जन्मदिन की बधाईयां भी दी। पीएम मोदी ने कहा कि इस देवभूमि उत्तराखंड से मेरा नाता मर्म का भी है, कर्म का भी, सत्व का भी है और तत्व का भी है। 

Latest News

देश के प्रथम गांव माणा में बड़वाल क्लब ने 3-1 के साथ जीता बालीवॉल प्रतियोगिता का खिताब–

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में विजेेता टीम को 31 हजार व उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का दिया...

चमोली: टीएचडीसी टनल हादसे का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण–

टनल के अंदर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा, शेष तीन लोगों को सुरक्षित निकालने के निर्देश...

चमोली: गोपेश्वर में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम–

कहा, प्रत्येक श्रमिक की जान बेहद कीमती, सुरक्षित रेस्क्यू सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता-- गोपेश्वर...

चमोली: टनल में लगातार हो रहा पानी का रिसाव, गले तक पहुंच रहा पानी : आपदा सचिव–

पीपलकोटी, 14 अगस्त 2026: टनल का निरीक्षण करने के बाद आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राहत एवं...

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...
error: Content is protected !!