नंदप्रयाग के चंडिका मंंदिर में देवी भक्तों ने किए कीर्तन-भजन, देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब–

by | Oct 7, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments


नंदप्रयाग। चमोली जनपद में शारदीय नवरात्र पर देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। कई देवी मंदिरों में भक्तों ने कीर्तन-भजन किया। नंदप्रयाग में स्थित प्राचीन चंडिका मंदिर में देवी भक्तों ने पूजा-अर्चना कर माता की अराधना की। भक्तों ने मंदिर में माता चंडिका की आरती भी की। मंदिर के पुजारी आचार्य लक्ष्मी प्रसाद सती ने पंच पूजा संपन्न करने के साथ ही माता का श्रृंगार किया। इसके बाद माता की शक्ति पूजा की गई। देवीभक्त कुलदीप रौतेला, पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी, नरेंद्र कठैत, किशन नेगी, दयाल रौतेला, जगदीश वैष्णव, रिशु कठैत, दीपक रौतेला, नीमा देवी, जगदीश सती के साथ ही कई भक्तगणों ने माता के दर्शन कर मनौतियां मांगी। गोपेश्वर, पीपलकोटी, जोशीमठ, घाट, पोखरी, गौचर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, देवाल, थराली, नारायणबगड़ क्षेत्रों के देवी मंदिरों में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। माता अनसूया, चंडिका, उमा देवी, इंद्रामति देवी की भी भव्य पूजा-अर्चना की गई। 

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!