चमोली: अशासकीय विद्यालयों का किया जाय प्रांतीयकरण, संघ की बैठक में उठी मांग–

by | Dec 28, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

अशासकीय माध्यमिक ​शिक्षक संगठन ने कहा विद्यालयों में लगातार गिर रही छात्र संख्या, इस ​स्थिति से निपटने को प्रांतीयकरण जरुरी–

गोपेश्वर, 28 दिसंबर 2025: अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संगठन ने प्रदेश के समस्त अशासकीय विद्यालयों के प्रांतीयकरण की मांग की है। वक्ताओं ने कहा कि सालदरसाल हो रहे पलायन के कारण इन विद्यालयों में छात्र संख्या लगातार कम हो रही है। इस स्थिति से निपटने के लिए अशासकीय विद्यालयों का प्रांतीयकरण बेहद जरुरी हो गया है।

संगठन की बैठक कर्णप्रयाग में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष नरेंद्र रावत व महामंत्री दीप चंद्र सती ने कहा कि पलायन के चलते इन विद्यालयों में छात्र संख्या लगातार कम हो रही है। साथ ही अशासकीय विद्यालयों को समग्र शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण योजना से भी वंचित रखा गया है। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ यह विभाग का सौतेला व्यवहार है।

इसके बाद शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर अशासकीय विद्यालयों के प्रांतीयकरण करने, चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति करने और विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की गयी। इस दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष पूरण सिंह फरस्वाण, संरक्षक मदन मैखुरी, कोषाध्यक्ष गौरव पुरोहित, आशीष देवली, अनूप तिवारी, शंकर राम, राजेश पंत, संतोष कैलखुरी के साथ ही कई ​शिक्षकगण मौजूद थे।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!