राहत: रुद्रप्रयाग के सुदूरवर्ती भौंर क्षेत्र के विद्यालय को मुख्यमंत्री की सौगात, जर्जर भवन की होगी मरम्मत, शिक्षा विभाग को मिली धनराशि–

by | Dec 28, 2025 | राजकाज, रूद्रप्रयाग | 0 comments

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला​धिकारी प्रतीक जैन की त्वरित कार्रवाई, विद्यालय को सीएम ने 14 लाख की धनरा​शि की जारी–

रुद्रप्रयाग, 28 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के सुदूरवर्ती क्षेत्र भौंर के निरीक्षण के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय भौंर के जर्जर एवं क्षीर्ण भवन तथा किचन की मरम्मत का मामला संज्ञान में लाया गया था। स्थानीय लोगों ने विद्यालय की दयनीय स्थिति से अवगत कराते हुए बच्चों की सुरक्षा एवं शैक्षणिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए तत्काल मरम्मत हेतु धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर विद्यालय की जर्जर स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया तथा जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा शिक्षा विभाग को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।

शिक्षा विभाग द्वारा तत्परता दिखाते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय भौंर के भवन एवं किचन की मरम्मत हेतु 14 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया। प्रस्ताव प्राप्त होते ही जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, सुविधा एवं भविष्य को प्राथमिकता देते हुए बिना विलंब किए संबंधित विभाग को 14 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर उपलब्ध करा दी है।

इस त्वरित निर्णय से विद्यालय भवन एवं किचन की मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिससे बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा। जिलाधिकारी की इस संवेदनशील एवं त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों में प्रसन्नता का माहौल है।

क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि शासन-प्रशासन की यह तत्परता सुदूरवर्ती क्षेत्रों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!