चमोली: निजमुला घाटी के गाड़ी गांव में अब रोमांचित मोड में पहुंचा क्रिकेट टूर्नामेंट–

by | Dec 28, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

मां भगवती मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को गाड़ी क्लब, बिरही और ब्यारा इलेवन की टीम ने जीते मैच–

गोपेश्वर, 28 दिसंबर 2025: ग्राम पंचायत गाड़ी के मां भगवती मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट अब रोमाचिंतमोड़ में पहुंच गया है। रविवार को खेले गए मैचों में पहुंची टीमों ने खूब पसीना बहाया।

वीर गंगा के किनारेे​स्थित मैदान में गाड़ी गांव के युवाओं की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। जिसमें गाड़ी क्लब, बिरही और ब्यारा की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

रविवार को पहला मुकाबला गाड़ी क्लब और जीआईसीनिजमुला के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गाड़ी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 88 रन बनाए, जवाब में जीआईसीनिजमुला की टीम 73 रन ही बना पायी। दूसरे मैच में गंगोल गांव ने पहले खेलते हुए 12 ओवर में 81 रन बनाए, बिरही की टीम ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

तीसरे मैच में क्षेत्रपाल की टीम 63 रन ही बना पायी, लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्यारा की टीम ने आसानी से 64 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस दौरान ​शिक्षक​कुंवर सिंह गड़िया, तारेंद्र सिंह गड़िया, ताजवर नेगी, भूपेंद्र नेगी, सुनील, नवीन सिंह, गौरव सिंह, प्रकाश सिंह, महावीर सिंह, राकेश सैंजवाल, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!