घाट/चमोली। घाट विकास खंड के राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। विद्यालय का अपना भवन भी नहीं है। अभिलेखों में विद्यालय में एनसीसी डिवीजन की स्वीकृति तो है, लेकिन इसका संचालन नहीं हो रहा है। अब अभिभावकों ने विद्यालय की समस्या को लेकर आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। इस संबंध में तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया है। समाजसेवी आचार्य पंंडित शंभू प्रसाद पांडे, नव युवक मंगल दल अध्यक्ष देवेंद्र सिंंह, पूर्व ग्राम प्रधान घूनी कुंवर राम व अन्य ग्रामीणों ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट का उच्चीकरण वर्ष 2017 में हो गया था। लेकिन आज तक विद्यालय का अपना भवन निर्मित नहीं हो पाया है, जिससे पठन-पाठन पुराने जूनियर हाई स्कूल के भवन पर ही संचालित हो रहा है। आज तक इंटर कॉलेज के लिए भवन की स्वीकृति तक नहीं मिली है। वर्तमान में विद्यालय में 435 छात्र छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में पांच प्रवक्ता के पद तथा एलटी में दो शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। एक प्रशासनिक का पद व एक कनिष्ठ सहायक का पद भी रिक्त चल रहा है। कहा गया कि अभिलेखों में विद्यालय में एनसीसी स्वीकृत है, लेकिन इसका संचालन नहीं हो रहा है। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय के साथ पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र विद्यालय की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।। अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा विभाग व पुलिस प्रशासन को भी अल्टीमेटम भेजा है।
स्वीकृति के बाद भी चौनघाट इंटर कॉलेज में शुरू नहीं हुआ एनसीसी डिवीजन, शिक्षकों के पद भी रिक्त, आंदोलन के मूड़ में अभिभावक–
by laxmi Purohit | Oct 7, 2021 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

Latest News
ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...
एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...
जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...
लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...
गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...
स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...
अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...
चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...
विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
