चमोली: उत्तराखंड प​ब्लिक स्कूल के वा​र्षिकोत्सव समारोह में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

by | Dec 30, 2025 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

छात्र-छात्राओं ने एक के बाद एक गीतों की दी शानदार प्रस्तुतियां, शाम तक झूम उठे अ​भिभावक–

गोपेश्वर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में मंगलवार को उत्तराखंड प​ब्लिक स्कूल गोपेश्वर का वा​र्षिकोत्सव समारोह आयोजित हुआ। छात्र-छात्राओं ने एक के बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। देर शाम तक अ​भिभावक व दर्शक कार्यक्रमों का मजा लेते रहे। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने कार्यक्रम में पहुंच कर छात्र-छात्राओं का हौंसला अफजाई किया। उन्होंने अ​भिभावकों से निवेदन किया कि बच्चों के संस्कारवान बनाएं और पढ़ाने में सहयोग करें।

विद्यालय की प्रधानाचार्य अरुणा रावत ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने राजस्थानी गीत पधारो म्यारे गांव सहित छम्मा, छम्मा, बाजे रे तेरी पैजबियां.., ढोला रे ढोला, मन ढोला.., बुमरो, बुमरो श्याम रंग बुमरो.., रुप्सा रे मोती, घुंघरु न बजा.., हाथे की चूड़ी.., तेरी ढाई हाथे धमेली.., मेरु बुड्यो कु ब्योच रे, चार दिने की धकाधुम.., रोक एंड रोल बोडा, अपड़ा जमना की छ्वीं न लगो.., हवा के झोंके आज मौसमों से रूठ गए, गुलों की सुर्खियां जो भंवरे आके लूट गए..जैसे गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

इस मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, सभासद मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य शूर सिंह बिष्ट, रेखा रावत, हिम्मत सिंह नेगी, साक्षी सिंह, मनीषा, विवेक सिंह, अर्चना, रेखा डिमरी, सुस्मिता नौटियाल, रीना नेगी, सोनू असवाल, एकता बिष्ट, विवेक सिंह, शीला जुयाल, पूजा शाह, मधु, ​शिवानी, रीना सती और कमला कठैत, भरत कठैत आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन आंचल, अंशुल कठैत, वेदांत सेमवाल, आरुणी, भूपेंद्र और सुवी वर्मा ने किया। पूर्व प्रधानाचार्य शूर सिंह बिष्ट ने बीते वर्ष के टॉपर छात्र आयुष्मान पुरोहित को पुरस्कृत किया।

उन्होंने जलपान के लिए एक हजार रुपये की धनरा​शि भी दी, जबकि अन्य अ​भिभावकों ने भी अपनी-अपनी ओर से बच्चों के मिष्ठान वितरण के लिए पारिते​षित दिया।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!