जनपद की 690 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बनाया जा रहा स्किल्ड–

by | Jan 8, 2026 | प्रशासन, रूद्रप्रयाग | 0 comments

रॉकेट लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग से ‘मिशन आरंभ’ हो रहा संचालित, जिला​धिकारी ने क्या कहा, देखें वीडियो–

रुद्रप्रयाग, 08 जनवरी 2026: जिला प्रशासन द्वारा जनपद में बाल विकास एवं प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले की 690 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दक्ष एवं स्किल्ड बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

इन प्रयासों के तहत जनपद में रॉकेट लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग से “मिशन आरंभ” की शुरुआत की गई है। इस मिशन के अंतर्गत पिछले छह माह से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना तथा बच्चों की शैक्षणिक, बौद्धिक और रचनात्मक क्षमताओं का समग्र विकास सुनिश्चित करना है।

प्रशिक्षण के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नवीन शिक्षण विधियों, गतिविधि आधारित पढ़ाई, बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण एवं प्रारंभिक साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही हैं, जिससे वे बच्चों को और बेहतर ढंग से पढ़ाने के साथ-साथ अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन कर सकें।

इस संबंध में जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि रॉकेट लर्निंग फाउंडेशन के तत्वावधान में दिया जा रहा यह विशेष प्रशिक्षण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शिक्षण कार्य में अधिक सशक्त और सक्षम बना रहा है। उन्होंने कहा कि इस पहल से बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा, जिससे कार्यकत्रियों का मनोबल बढ़े और वे और अधिक समर्पण के साथ कार्य कर सकें।

Latest News

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...
error: Content is protected !!