गोपेश्वर। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि प्रदेश में जैसे ही कांग्रेस सत्ता में आएगी, उसी दिन से चमोली जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए संघर्ष शुरू हो जाएगा। तब तक दम नहीं लूंगा, जब तक कॉलेज की स्थापना न हो जाए। पत्रकारों से वार्ता में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि जनपद को इंजीनियरिंग कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज कांग्रेस की देन है। अब हम मेडिकल कॉलेज की लड़ाई लड़ेंगे। यह सीमांत जनपद है। लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भटक रहे हैं। गोपेश्वर में बेस अस्पताल का संचालन न होना भाजपा की नाकामियों का फल है। कांग्रेस रहती तो यहां बेस अस्पताल कब का खुल जाता। चमोली में मेडिकल कॉलेज की नितांत जरुरत है। लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। संगठन की ओर से साफ कर दिया गया है कि जिताऊं चेहरे को ही टिकट दिया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के पीसीसी मेंबर अरविंद नेगी, मुकुल बिष्ट, बदरीनाथ विधानसभा यूथ अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, यूथ अध्यक्ष संदीप भंडारी, रविंद्र सिंह नेगी, गोपाल रावत, हरेंद्र राणा के साथ ही कई महिला कार्यकर्ता और यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कांग्रेस के सत्ता में आते ही चमोली में मेडिकल कॉलेज खोलना होगी मेरी प्राथमिकता–
by laxmi Purohit | Oct 7, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...
गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...
गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...
वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...
रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...
अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...
‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
