मिशन औली: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से हुई आंदोलनकारियों की वार्ता–

by | Jan 18, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

गढ़वाल सांसद से हुई आंदोलनकारियों की फोन पर वार्ता, सांसद ने कहा, फरवरी में..–

औली (चमोली), 18 जनवरी 2026: अपनी वि​भिन्न मांगों को लेकर औली में स्थानीय लोगाें की ओर से आंदोलन किया जा रहा है। रविवार को आंदोलन का चौथे दिन था। आंदोलनकारियों ने धरना स्थल से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से मोबाइल फोन पर वार्ता की। सांसद अनिल बलूनी ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि आगामी फरवरी माह में वे हिम क्रीड़ा स्थली औली आकर विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे। बता दें कि

औली की समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासी पिछले चार दिनों से आंदोलनरत हैं। कड़ाके की ठंड में लोग औली में धरना दे रहे हैं। आंदोलनकारी औली में कृत्रिम बर्फ बनाने की मशीन को ठीक करने, आइस स्केटिंग रिंग की खामियों को दूर करने सहित अन्य मांगें उठा रहे हैं। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी से आंदोलनकारियों की फोन पर वार्ता हुई। सांसद ने उन्हें आश्वासन दिया कि तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों से इस मामले में वार्ता करेंगे। साथ ही फरवरी माह में औली आकर विकास कार्ययोजना पर चर्चा करने की बात कही।

कहा कि औली के लिए जो भी बेहतर से बेहतर होगा वह किया जाएगा। इधर, रविवार को जीएमवीएन के ओएसडी अजय चौहान और जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़ ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों से भेंट की। आंदोलनकारियों ने उनके सम्मुख अपनी मांगें व सुझाव रखे। आंदोलनकारी विवेक पंवार ने गुलमर्ग की तर्ज पर औली डेवलपमेंट अथॉरिटी के गठन की मांग रखी जो औली में स्नो मेकिंग मशीन सिस्टम, आइस स्केटिंग रिंग, यातायात सहित सभी विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभाले।

उसके बाद आंदोलनारी, जीएमवीएन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने आइस स्केटिंग रिंग का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आइस स्केटिंग रिंग की कमियों को दूर करने पर सहमति दी। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, विभागों की जवाबदेही तय नहीं होती और पूर्व में इस मामले में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती वे धरना जारी रखेंगे।

रविवार को धरना स्थल पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, संतोष कुंवर, अनुज भुजवाण, महेंद्र भुजवाण, नंदन सिंह मारतोलिया, जयदीप भट्ट के साथ ही कई लोग पहुंचे और आंदोलनकारियों को भरपूर सहयोग देने की बात कही।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!