अगस्त्यमुनि के महड़ गांव की महिलाएं सीख रहीं फ्रूट प्रोसेसिंग, स्वरोजगार की ओर मजबूत कदम–

by | Jan 20, 2026 | रूद्रप्रयाग, स्वरोजगार | 0 comments

ग्रामोत्थान परियोजना से सशक्तिकरण: स्थानीय फलों से बनेंगे मूल्य संवर्धित उत्पाद–

रुद्रप्रयाग, 20 जनवरी 2026: जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि अंतर्गत ग्राम महड में ग्रामोत्थान परियोजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है। शिव शक्ति स्वायत्त सहकारिता, महड में समूह की महिलाओं को फ्रूट प्रोसेसिंग का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

ग्रामोत्थान परियोजना के वित्तीय सहयोग से शिव शक्ति स्वायत्त सहकारिता में फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट के रूप में एक सामुदायिक उद्यम की स्थापना की गई है। इस यूनिट के माध्यम से महिलाओं को उद्योग विभाग, रुद्रप्रयाग द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अमरूद की जैली, सेब का जैम, मिक्स अचार, चटनी सहित विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार करना सिखाया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को स्थानीय फलों का बेहतर उपयोग, पोषणयुक्त एवं सुरक्षित खाद्य उत्पादों का निर्माण तथा स्वरोज़गार एवं लघु उद्यमों को बढ़ावा देना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।

मुख्य विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग श्री राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए फ्रूट प्रोसेसिंग प्रशिक्षण एक प्रभावी माध्यम है। इस प्रकार के प्रशिक्षण से महिलाएँ स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं और आय के नए अवसर सृजित कर सकती हैं।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!