दुखद: सड़क पर जमा पाला बना काल, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में हुई वाहन दुर्घटना में 10 जवान शहीद–

by | Jan 23, 2026 | दुर्घटना, नई दिल्ली | 0 comments


11 जवान हुए घायल, ठंड से सड़क पर जमा था पाला, जिससे चालक ने वाहन पर खोया नियंत्रण–

नई दिल्ली, 23 जनवरी 2026: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सेना का एक कै​स्पिर वाहन लगभग 200 फीट की गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 4 आरआर के दस जवान शहीद हाे गए, जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं। गंभीर रुप से घायल दस जवानों को एयरलिफ्ट कर उधमपुर सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार डोडा के भद्रवाह-चंबा मार्ग पर करीब नौ हजार फीट की ऊंचाई पर खन्नीटॉप इलाके में यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जम्मू कश्मीर से सैन्य अ​धिकारी मौके पर पहुंचे, राहत बचाव कार्य शुरू कराया गया। दुर्घटना वाले वाहन में 21 जवान सवार थे, जिनमें से 10 जवान मौके पर ही शहीद हो गए थे। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि घायल जवानों को बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए गए हैं। दुर्घटना में जवान जोबन जीत, सुधीर नरवाल, मोनू, मोहित, एचआर कंवर, सिमरन, पी लोरा, सुलिंदर, अजय लोफराऔेर स्वर्ण नागपाल शहीद हुए हैं, जबकि जेपी सिंह, नीरज, अनूप, नागिम, अमन, शंकर, संदीप, जोबनप्रीत, राकेश और अ​भिमन्यु गंभीर रुप से घायल हुए हैं। साहिल को कम चौटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि जिस सड़क पर सैन्य वाहन गुजर रहा था, उस पर पाला जमा था। ठंड से सड़क पर पाला जमा था। खन्नीटॉप के मोड़ पर बुलेट प्रुफ सैन्य वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया औरवाहन सीधे खाई में गिर गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जवानाें के शहीद होने पर गहरा दुख प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि डोडा में हुए सैन्य वाहन दुर्घटना से बेहद दुखी हूं। हमने सेना के अपने बहादुर जवानों को खो दिया। देश आपकी सेवा को हमेशा याद रखेगा। घायल जल्द से जल्द ठीक हों। प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!