धरी की धरी रह गई हमारी मानदेय की मांग, अब विधानसभा चुनाव में सरकार के विरोध में दिखाएंगे एकजुटता–

by | Oct 12, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

 
चमोली। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को उम्मीद थी कि मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में उनकी मानदेय सहित विभिन्न मांगों पर फैसला लिया जाएगा। उन्हें कोरोना वॉरियर्स घोषित किया जाएगा, लेकिन कै‌बिनेट ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया है। गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में एकजुटता दिखाएंगे और भाजपा के विरोध के में मतदान करेंगे। सरकार की ओर से हमेशा से ही गल्ला विक्रेताओं की अनदेखी की गई। कोरोना काल में बीमारी की डर से जब लोग अपने घरों में बैठे थे, तब सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता अपना और अपने ‌परिवार की परवाह किए बिना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के निशुल्क राशन को वितरित करने में लगा हुआ था। इस निशुल्क राशन का भाड़ा भी गल्ला विक्रेताओं ने अपनी जेब से दिया। ‌लेकिन आज सरकार उन्हीं कोरोना वॉरियर्स की अनदेखी कर रही है। इसका खामियाजा भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। क्षेत्रीय विधायक से भी सस्ता गल्ला विक्रेता नाराज हैं।  

Latest News

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
error: Content is protected !!