मंत्रणा: पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से ​शिष्टाचार भेंट–

by | Jan 27, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आने का न्यौता, संगठनात्मक गतिवि​धियों पर भी की मंत्रणा–

गोपेश्वर, 27 जनवरी 2026: बदरीनाथ विधानसभा के पूर्व विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से ​शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ गढ़वाल सांसद अनिल ​बलूनी भी मौजूद रहे।

पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को चारधाम यात्रा शुरु होने पर बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आने का न्यौता दिया। भंडारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ संगठन को मजबूती देने और आगामी विधानसभा चुनाव में चमाेली जनपद की तीनों विधानसभा से भाजपा का परचम लहराने को लेकर मंत्रणा की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ विधानसभा से राजेंद्र भंडारी की भाजपा से दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। बता दें कि 2024 मं राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम दिया था। तब राजेंद्र भंडारी कांग्रेस से विधायक थे। 2027 में राजेंद्र भंडारी की भाजपा सीट से विधानसभा प्रत्याशी के रुप में दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!