चमोली: प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम–

by | Jan 27, 2026 | चमोली, राजकाज | 0 comments

जनपद के 60 ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के 3 वार्डों में यूसीसी पंजीकरण शत-प्रतिशत हो चुका पूर्ण–

गोपेश्वर, 27 जनवरी 2026: प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) दिवस के अवसर पर मंगलवार को पीजी कॉलेज गोपेश्वर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सूचना विभाग चमोली की सांस्कृतिक टीम गोपीनाथ संगीतशाला द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समान नागरिक संहिता से संबंधित जनजागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर समान नागरिक संहिता पर लोगों की राय जानने के लिए सुझाव पेटिका भी रखी गई।

इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार सभी को समान नागरिक संहिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहुत ही गर्व की बात है कि उत्तराखंड राज्य देश का पहला ऐसा राज्य है जहां समान नागरिक संहिता कानून लागू है।उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता से महिलाओं को कानूनी सुरक्षा एवं सामाजिक समानता के अधिकार मिलेंगे। साथ ही धर्म या परंपराओं के नाम पर होने वाले भेदभाव को कम करने में यह कानून सहायक होगा। उन्होंने कहा विवाह एवं पारिवारिक मामलों में एकरूपता आने से विवादों में भी कमी आएगी।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि यूसीसी से सकारात्मक सामाजिक व्यवस्था सुदृढ़ होगी। वंही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुनीत कुमार ने कहा कि यूसीसी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं चर्चाओं का आयोजन करते रहना चाहिए। जिससे अधिक से अधिक लोगों को समान नागरिक संहिता के विषय में सकारात्मक जानकारी मिले।

कार्यक्रम में यूसीसी के नोडल अधिकारी एडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि जनपद चमोली में विगत एक वर्ष में 45,947 विवाह पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष अब तक 24,257 विवाह पंजीकरण किए जा चुके हैं। इस प्रकार जनपद में 53 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के 60 ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों के 3 वार्डों( गोपेश्वर का वार्ड-3 कुंड कॉलोनी, ज्योर्तिमठ का वार्ड-3 लोअर बाजार एवं गैरसैण का वार्ड -2 गैर )में यूसीसी पंजीकरण शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है। जिला शासकीय अधिवक्ता मनोज भट्ट द्वारा समान नागरिक संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के अंत में यूसीसी के प्रचार-प्रसार एवं पंजीकरण में सहयोग करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों तथा नुक्कड़ नाटक करने वाली सांस्कृतिक टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष नंंदप्रयाग पृथ्वी रौतेला, ब्लॉक प्रमुख जोशीमठ अनूप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योतिर्मठ देवेश्वरी शाह, नंदानगर ब्लॉक प्रमुख हिमा नेगी, डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, एसडीएम चमोली आरके पांडेय, ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता एवं स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!