डीएम ने सुनीं उर्गम घाटी कल्पक्षेत्र की जन समस्याएं, शीघ्र समस्याओं को निपटाने का दिया आश्वासन–

by | Oct 13, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

 गोपेश्वर। उर्गम घाटी कल्पक्षेत्र की जन समस्याओं के निराकरण के लिए घाटी के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी हिमांशु खुराना से भेंट कर उन्हें घाटी की समस्याओं से अवगत कराया। ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष व ल्यारी थेंणा के प्रधान अनूप सिंह नेगी, देवग्राम के ग्राम प्रधान देवेंद्र रावत, उप प्रधान चंद्र प्रकाश नेगी, उर्गम के प्रधान मिंकल देवी, भर्की प्रधान मंजू देवी और पूर्व प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह नेगी ने जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग वर्ष 2021 के अतिवृष्टि के कारण 16 किलोमीटर मार्ग एक दर्जन से अधिक जगह क्षतिग्रस्त है। इसके सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए देवी आपदा मद या राज्य सेक्टर के अंतर्गत धनराशि स्वीकृत की जाए। भेंटा-भर्की-गीरा बांसा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का निर्माण पर हिल कटिंग कार्य भारत सरकार पर्यावरण मंत्रालय के स्तर पर रुका हुआ है, शीघ्र इस रोक को हटाया जाए और कार्य तेजी से किया जाए, जबकि सड़क की सैद्घांतिक स्वीकृति मिली है।  ल्यारी से कल्पेश्वर प्रधानमंत्री सड़क योजना का कार्य पूर्ण हो चुका है, लेकिन अभी तक भूमि धरों का भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया है। शीघ्र मुआवजे का भुगतान किया जाए, हेलंग-उर्गम प्रधानमंत्री सड़क ग्राम सड़क योजना 12 किलोमीटर की स्थिति बहुत खराब है। यह पंच बद्री केदार की सड़क है, इस सड़क को शीघ्र प्रधानमंत्री ग्राम सड़क की फेस 3 में स्वीकृत दिया जाए,  देवी आपदा के अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्गम भर्की भेंटा ल्यारी थैणा के ग्रामों के पैदल रास्तों और पेयजल लाइनों की मरम्मत की जाए। कल्पेश्वर धाम में सुरक्षा दीवाल पुजारी आवास क्षतिग्रस्त हुई है, इनके शीघ्र आंगणन गठित कर धनराशि दिया जाए, जिससे परिसंपत्तियों का मरम्मत किया जाए। ल्यारी से कल्पेश्वर मोटर मार्ग के देवग्राम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवग्राम के नीचे मोटर रोड की सुरक्षा दिवाल टूटने से विद्यालय भवन व आंगनबाड़ी भवन को धंसने का खतरा बना हुआ है। विद्यालय का मैदान धंस चुका है, साथ ही यह विद्यालय ग्राम पंचायत देवग्राम का मतदान केंद्र भी है, इस सुरक्षा दिवाल की मरम्मत अतिशीघ्र किया जाए। उर्गम घाटी के तल्ला बड़गिंडा उर्गम के 44 परिवारों का शीघ्र पुनर्वास किया जाए।  

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!