चमोली: जिला​धिकारी ने सवाड़ गांव में केंद्रीय विद्यालय के सफल संचालन के दिए निर्देश–

by | Jan 28, 2026 | चमोली, शिक्षा | 0 comments


केंद्रीय विद्यालय के अस्थाई भवन में मूलभूत सुविधाएं व आवश्यक व्यवस्थाओं पर अ​धिकारियों के साथ की चर्चा–

गोपेश्वर, 28 जनवरी 2026: जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में सवाड़ गांव में बने केंद्रीय विद्यालय के संबंध में वर्चुअल माध्यम से एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सवाड़ गांव में संचालित किए जाने वाले केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी भवन में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने विद्यालय के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक सभी बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी लेते हुए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय के अस्थायी भवन में फायर सेफ्टी, मरम्मत एवं रखरखाव, बाउंड्री वॉल तथा फेंसिंग आदि कार्य स्थायी भवन के निर्माण तक सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आगामी जिला योजना में आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण निर्माण विभाग को आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए, जिससे इस शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा विद्यालय में बिजली फिटिंग, पानी का कनेक्शन, शौचालय व्यवस्था, खेल मैदान सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के लिए जिला प्रशासन से सहयोग का अनुरोध किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय को इस सत्र से प्रारंभ करने हेतु आवश्यक सभी कार्रवाई समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएगी।

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!