वा​र्षिकोत्सव: धूमधाम से मनाया गया नागेंद्र इंटर कॉलेज बजीरा का वार्षिकोत्सव समारोह–

by | Feb 2, 2026 | रूद्रप्रयाग, शिक्षा | 0 comments

विधायक भरत चौधरी ने किया समारोह का शुभारंभ, कहा विद्यालय को हर संभव दी जाएगी मदद–

जखोली(रुद्रप्रयाग): नागेंद्र इंटर कॉलेज बजीरा का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विधायक भरत सिंह चौधरी जी ने विद्यालय के कनिष्ठ सहायक सतीश राणा द्वारा निर्मित भारत माता की सात फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया है। इससे पूर्व विधायक भरत सिंह चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्र छात्राओं को बेहतर भविष्य निर्माण के टिप्स दिए।

उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बजीरा के धरगाढमथ्यागांवरणोंखर्क मोटर मार्ग निर्माण के लिए कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत फेज 4 में मोटर मार्ग निर्माण के लिए टेण्डर प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।

उन्होंने विद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बजीरा नीता बुटोला ने जिला पंचायत निधि से एक कक्षा कक्ष निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की घोषणा की है।

मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी,कार्यक्रम अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम कठैत,रावल नागेंद्र देवता बसंत सिंह राणा, अति विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल,राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष मेहरवान सिंह रावत,प्रधानाचार्य शहीद राय सिंह बंगारीइण्टर कॉलेज चमालकोटगोविन्द सिंह नेगी, प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह राणा,पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष प्रभुदयाल भण्डारी, सूबेदार मेजर महावीर सिंह नेगी,जिला पंचायत सदस्य बजीरा वार्ड नीता बुटोला,

प्रबंधक भगत सिंह पुण्डीर, क्षेत्र पंचायत सदस्य बजीरा वार्ड सरोजनी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जखोली गुलाबी देवी, प्रधान ललूड़ी ज्योति मिश्रा,क्षेत्र पंचायत सदस्य पौंठीजयेन्द्र सिंह रावत ( सेठ जी), प्रधान बच्चवाड़ वीर विक्रम सिंह रावत,प्रधान जखोलीनरेन्द्र सिंह चौहान,प्रधान बजीरा विजया देवी, प्रधान धनकुराली सूबेदार नरेन्द्र सिंह राणा, प्रधान उरोली डॉ संजय राणा,प्रधान उच्छना विकास सिंह,गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार,भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष धूम सिंह राणा,गम्भीर सिंह कैंतुरा,धूम सिंह भण्डारी

,जितेन्द्र सिंह नेगी,बलवीर सिंह नेगी,प्रबंध समिति उपाध्यक्ष दिलवरी लाल,महिला मंगल दल अध्यक्ष जखोली सम्मा देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष बजीरा दीना देवी सहित विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी,छात्र छात्राएं व सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भरत सिंह चौहान व अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत जी ने की है।

Latest News

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...
error: Content is protected !!