चमोली: क्राइस्ट एकेडमी कोठियालसैंण की इन बसों पर लगाओ लगाम, कहीं और की न ले लें जान–

by | Feb 4, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

एक घंटे में दो बार लगाती हैं सात बसें चक्कर, तेज रफ्तार बसों को कौन रोके, जिम्मेदार मौन–

गोपेश्वर, 04 फरवरी 2026: चमोली जनपद के कोठियालसैंण में पिछले कई सालों से संचालित हो रहे क्राइस्ट एकेडमी की हत्यारी बस को पुलिस ने सीज तो कर दिया है, मगर एकेडमी के अन्य सात वाहनों की तेज रफ्तार पर समय रहते लगाम नहीं लगी तो ऐसे कई लोग इन बसों के टायरों के नीचे रोंदे जाएंगे। आम जनता गिड़गिड़ाने के अलावा करें भी तो क्या करे, जिम्मेदार मौन हैं। कोई क्राइस्ट एकेडमी के विरुद्ध कार्रवाई या बोलने को तैयार नहीं हैं।

गोपेश्वर में यूं तो कई निजी विद्यालयों के स्कूली वाहन चलते हैं। पर सबसे अधिक वाहन कोठियालसैंण में स्थित क्राइस्ट एकेडमी के वाहन संचालित हो रहे हैं। इसी क्राइस्ट एकेडमी की बस ने ही बीते मंगलवार को एक महिला को कुचलकर उसकी जान ले ली थी। उसके तीन छोटे-छाेटे बच्चे अपनी मां को खोज रहे हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि कोठियालसैंण में संचालित हो रही क्राइस्ट अकादमी में लगभग 780 बच्चे पढ़ाई करते हैं। विद्यालय के पास बच्चों को लाने और ले जाने के लिए 42-42 सीटर की सात बसें और एक छोटी वैन है। विद्यालय में बड़े बच्चों के स्कूल का समय सुबह पौने आठ बजे और छोटे बच्चों का समय पौने नौ बजे है। ऐसे में वाहनों से पहले बड़े बच्चों को विद्यालय छोड़ा जाता है और फिर वही वाहन छोटे बच्चों को लेने के लिए निर्धारित क्षेत्रों में जाते हैं।

इस विद्यालय की बसें पीपलकोटी क्षेत्र के मायापुर, नंंदप्रयाग और ​घिंघराण क्षेत्र में पहुंचती हैं। वो भी एक घंंट के भीतर दो बार। कम समय में बच्चों को विद्यालय पहुंचाने की होड़ में इन बसों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि सुबह कोई भी बच्चा स्कूल जाते वक्त इनके आगे आ गया तो उसे बचाने वाला भगवान होता है।

क्राइस्ट एकेडमी प्रबंधन की ओर से जनपद के जिम्मेदार अ​धिकारियाें को अपने संबोहन में ऐसे बांधा जाता है कि वे इनकी मनमानी पर कोई नकेल नहीं कस पाते हैं। यही वजह है कि पिछले दो सालों से क्राइस्ट की बसों का कोई चालान नहीं हुआ है।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!