चमाेली: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष ऋ​षि प्रसाद सती ने ली अ​धिकारियों की बैठक–

by | Feb 6, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

मंदिर समिति के कर्मचारियों की प्रोन्नति, वेतन विसंगति, स्थायीकरण पर हुई सार्थक चर्चा, कर्मचारियों के पक्ष में आए उपाध्यक्ष–

ज्योतिर्मठ (चमोली), 06 फरवरी 2026: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने शुक्रवार को बीकेटीसी प्रधान कार्यालय ज्योर्तिमठ में आयोजित यात्रा बैठक में बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम यात्रा के मद्देनजर चाक-चौबंद तैयारियों के निर्देश दिए। कर्मचारियों की शीघ्र प्रोन्नति, एसीपी लाभ, अस्थायी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि, स्थायीकरण सहित विश्राम गृहों की व्यवस्थाओं में सुधार पर चर्चा हुई।

बैठक से वर्चुअल रूप से जुड़कर केदारनाथ अधिष्ठान एवं कैनाल रोड़, देहरादून कार्यालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं व्यवस्थापकों से आगामी यात्रा को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सुझाव दिये गए। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुल रहे है अत: यात्रा पूर्व तैयारियां की जा रही है।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान ने बैठक का संचालन करते हुए अवगत कराया कि काफी अधिक समय से मन्दिर समिति के कर्मचारी प्रोन्नति हेतु मांग कर करे रहें है तथा अस्थाई कार्मिकों के वेतन वृद्धि एवं मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में वन टाईम सेटलमेंट एवं वेतन विसंगति ठीक करने हेतु मांग की जा रही है, जिस पर बताया गया कि कराया कि आगामी उप समिति की बैठक में शासन से पदों की मांग की जायेगी।

बीकेटीसी उपाध्यक्ष द्वारा आगामी यात्रा के सुचारू रूप से संचालन किये जाने हेतु मन्दिर समिति के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग से यात्रा व्यवस्था में अपना-अपना सम्पूर्ण योगदान देने हेतु आग्रह किया कहा कि यात्रा पूर्व पूर्व विश्राम गृहों को पूर्ण रूप से सुदृढ करवाया जायेगा, बैठक महाभिषेक पूजा व्यवस्था हेतु रावल जी से चर्चा का सुझाव रखा गया।

मन्दिर समिति द्वारा विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति/संविदा से भरे जाने के बजाय मंदिर समिति कर्मचारियों को प्राथमिकता दिये जाने,श्री केदारनाथ धाम में तैनात कर्मचारियों को आवास उपलब्ध करवाने, कर्मचारियों के प्रोन्नति एवं वेतन विसंगति को दूर करने, श्री बदरीनाथ अधिष्ठान में रिक्त वेदपाठियों की नियुक्ति किये जाने, ईपीएफ सुविधा उपलब्ध करवाने 60 वर्ष की सेवानिवृत्ति होने पर अस्थाई कार्मिकों को मन्दिर समिति की ओर से उचित पारितोषित धनराशि दिये जाने, अस्थाई कार्मिकों की आकस्मिक मृत्यु होने पर उन्हें उचित धनराशि दिये जाने के संबंध में प्रस्ताव पारित हुए।

बैठक में मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, अधिशासी अभियंता विपिन तिवारी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अवर सहायक देवी तिवारी,

भंडार लिपिक,संजय भट्ट अवर सहायक, संजय चमोली आदि अधिकारी कर्मचारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

बैठक में मन्दिर अधिकारी‌ राजेन्द्र सिंह चौहान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/ श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी संघ अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह बिष्ट प्रशासनिकअधिकारी कुलदीप भट्ट,अवर अ​भियंता

गिरीश रावत, प्रधान सहायक राजेन्द्र सेमवाल, प्रधान सहायक संदीप कपरूवाण, प्रधान सहायक जगमोहन बर्त्वाल, प्रधान सहायक संतोष तिवारी, लेखाकार भूपेन्द्र रावत, सहायक लेखाकार संदेश मेहता, अवर सहायक केदार सिंह रावत, अवर सहायक संजय तिवारी, अजय सती अमित देवराड़ी सहित सभी कर्मचारी, अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!