बीमार बेटी की सही इलाज न मिलने पर मां ने स्वास्थ्य मंत्री को किया फोन, तो रात को भी अस्पताल पहुंच गए मंत्री–

by | Oct 14, 2021 | देहरादून, स्वास्थ्य | 0 comments

देहरादून। चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों की देखभाल न करना अस्पताल प्रशासन का महंगा पड़ गया। बुधवार रात को दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती अपनी बीमार बेटी की सही ढंग से देखभाल न होने पर मां ने स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत को फोन पर यह जानकारी दी तो स्वास्थ्य मंत्री रात को ही अस्पताल पहुंच गए। जिससे अस्पताल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों से मरीजों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। श्रीनगर गढ़वाल की 20 साल की खुशबू को नाक और मुंह से खून आ रहा था, जिसे उसकी मां ने दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की मां ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने उसकी बेटी की सही ढंग से देखभाल नहीं की। इस पर युवती की मां ने स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत को फोन मिलाया। मंत्री ने भी शीघ्र फोन रिसीव कर दिया। महिला ने मंत्री से अस्पताल की शिकायत की, जिस पर मंत्री सीधे अस्पताल ही पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि युवती के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अन्य मरीजों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!