देहरादून। चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों की देखभाल न करना अस्पताल प्रशासन का महंगा पड़ गया। बुधवार रात को दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती अपनी बीमार बेटी की सही ढंग से देखभाल न होने पर मां ने स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत को फोन पर यह जानकारी दी तो स्वास्थ्य मंत्री रात को ही अस्पताल पहुंच गए। जिससे अस्पताल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों से मरीजों की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। श्रीनगर गढ़वाल की 20 साल की खुशबू को नाक और मुंह से खून आ रहा था, जिसे उसकी मां ने दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की मां ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों ने उसकी बेटी की सही ढंग से देखभाल नहीं की। इस पर युवती की मां ने स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत को फोन मिलाया। मंत्री ने भी शीघ्र फोन रिसीव कर दिया। महिला ने मंत्री से अस्पताल की शिकायत की, जिस पर मंत्री सीधे अस्पताल ही पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि युवती के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अन्य मरीजों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बीमार बेटी की सही इलाज न मिलने पर मां ने स्वास्थ्य मंत्री को किया फोन, तो रात को भी अस्पताल पहुंच गए मंत्री–
by laxmi Purohit | Oct 14, 2021 | देहरादून, स्वास्थ्य | 0 comments

Latest News
दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अभियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और अधिकारों के...
जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के...
त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...
रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...
तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
