चमोली: देवर-खडोरा गांव में अवैध शराब बिक्री के विरोध में सड़क पर उतरी मातृश​क्ति–

by | Feb 11, 2026 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

चमोली: देवर-खडोरा गांव में अवैध शराब बिक्री के विरोध में सड़क पर उतरी मातृश​क्ति–

सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने-पिलाने पर प्रतिबंध लगाया, 10 हजार रुपये अर्थदंड वसूलने का लिया निर्णय–

गोपेश्वर, 11 फरवरी 2026: नगर मुख्यालय से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर ​स्थित देवर-खडोरा गांव में अवैध शराब के विरोध में महिलाओं ने विशाल प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में शराब का अत्यधिक प्रचलन हाेने से युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आ रही है। उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध में कार्रवाई करने की मांग की है।

ग्राम प्रधान बबीता देवी और महिला मंगल दल अध्यक्षा गीता देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने गोपेश्वर-घिंघराण सड़क पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद गांव में आम सभा आयोजित हुई।

महिलाओं ने गांव में आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। सार्वजनिक कार्यों में शराब पीने-पिलाने पर संबं​धित परिवार से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। कहा कि क्षेत्र की कई दुकानों में भी अवैध रुप से अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही है।

जिला प्रशासन और आबकारी विभाग को इसकी सूचना दी गई है। मगर इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यदि अवैध शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगी तो महिलाएं जिला मुख्यालय पर आंदोलन शुरू कर देंगी।

इस मौके पर वार्ड सदस्य बबीता रावत, भवानी देवी, अंजलि पासवान, रंजू, राखी, गायत्री, जुपली देवी, विमला देवी, देवेश्वरी रावत, बीरा देवी, मीना, गोदांबरी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!