घनसाली वसंत महोत्सव: महाराज ने घनसाली को दी 13 करोड़ की योजनाओं की सौगात–

by | Feb 12, 2026 | नई टिहरी, ब्रेकिंग | 0 comments


कहा, सड़कों की कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दे रही सरकार, अब तक 14027 नए गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ा–

टिहरी, 12 फरवरी 2026: तीन दिवसीय घनसाली वसंत महोत्सव में वि​भिन्न कार्यक्रमों की धूम मची है। घनसाली नगर पंचायत क्षेत्र स्थित श्रीराम होटल में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय ‘घनसालीबसन्तमहोत्सव–2026’ में प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण और जलागम मंत्री सतपाल महाराज द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में उनकी पुत्रवधुमोहिना रावत एवं पौत्र शियांश रावत, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत द्वारा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण और जलागम मंत्री सतपाल महाराज गुरुवार को जनपद के घनसाली नगर पंचायत क्षेत्र स्थित एक स्थानीय होटल में आयोजित तीन दिवसीय ‘घनसालीबसन्तमहोत्सव–2026’ कार्यक्रम शुभारंभ करते हुए अपने संबोधन में सभी को बसन्त महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा बसन्त का यह समय प्रकृति के रंगों और खुशियों का प्रतीक है, जो हमारे जीवन में नई ऊर्जा का संचार करता है। यह महोत्सव न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है बल्कि हमारे समाज को एकजुट करने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि बसंत का यह मौसम हमें प्रकृति के साथ जुड़ने और उसके सौन्दर्य को निहारने का संदेश देता है। यह समय है जब फूल खिलते हैं, पेड़ों पर नई पत्तियां आती हैं और पूरा वातावरण रंगों और खुशबू से भर जाता है, यह हमें जीवन की खुशियों को अपनाने और दूसरों के साथ बांटने का भी संदेश देता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि, इस महोत्सव का आनन्द लें और इसकी खुशियों को अपने जीवन में शामिल करें और एक दूसरे के साथ प्यार और सौहार्द का संदेश बांटे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री महाराज द्वारा घनसाली विधानसभा के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग की 171.79 (एक करोड़ इकहत्तर लाख उनासी हजार) की एक योजना का शिलान्यास किया गया जबकि सिंचाई विभाग की 1069.63 (दस करोड़उनहत्तर लाख तिरेसठ हजार) लागत की दो योजनाओं के शिलान्यास के साथ पंचायती राज विभाग के 60 लाख लागत के 03 पंचायत भवनों का लोकार्पण किया गया। इस प्रकार कैबिनेट मंत्री द्वारा नगर पंचायत घनसाली को कुल 1301.42 (तेरह करोड एक लाख बयालीस हजार) धनराशि की विकास योजनाओं की सौगात दी गई।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में निरंतर विकास हो रहा है। सरकार सड़कों की कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान दे रही है और अब तक 14027 नए गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ा गया है। शहरी यातायात सुधार के लिए व्यस्त शहरों में रिंग रोड और फ्लाईओवर निर्माण की योजना पर कार्य चल रहा है। साथ ही दूरस्थ ग्रामीण बसावटों को जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना शुरू की गई है। दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे योजना के तहत 5000 से अधिक होम स्टे पंजीकृत हुए हैं और 1118 लोग लाभान्वित हुए हैं।

आदि कैलाश यात्रा को सुगम बनाने तथा लिपुलेख से कैलाश दर्शन हेतु भी कार्य योजना तैयार की जा रही है। प्रदेश में पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए पंचायत भवनों का निर्माण व जीर्णोद्धार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में “स्लीप अंडर द स्टार्स” जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि पर्यटक सुरक्षित स्थानों पर आकर रात के समय खुले आसमान के नीचे अरबों तारों से सजी स्टार नाइट का आनंद ले सकें। यह अनुभव पर्यटन को नई दिशा देने के साथ-साथ प्रकृति से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करेगा।

इस अवसर पर विधायक शक्तिलाल शाह ने कहा हमें पौराणिक संस्कृति को जीवित रखना है, अपनी धरोहर के लिए हम सभी को काम करना होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष घनसाली आनंद बिष्ट द्वारा मंत्री सतपाल महाराज का अभिनन्द एवं स्वागत करते हुए, उनके सम्मान में एक ‘प्रशस्तिपत्र’ भी पढ़ा।

इस अवसर पर स्कूली छात्राओं के बैंड द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा हंसा ग्रुप, राजकीय इंटर कॉलेज की बालिकाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं, राजकीय इंटर कॉलेज किरेथकेमर के छात्र–छात्राओं द्वारा वीर माधो सिंह भंडारी के जीवन पर आधारित एक नाटक का मंचन किया, जिनको मंत्री जी ने 11 हजार की धनराशि पुरस्कार स्वरूप में दी। इस मौके पर महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी वितरण की गई।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष चमियाला गोविंद, व्यापार मंडल बडोनी कैलाश बडोनी, पूर्व प्रमुख वसुमति घानाता, प्रमुख राजीव कण्डारी, ज्येष्ठ प्रमुख प्यार सिंह बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख कृष्णा गैरोला, एसडीएम घनसालीअलकेशनौडियाल सहित समस्त सभासद, क्षेत्रवासी एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। महोत्सव में वि​भिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम मची रही। ं

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!