चमोली: बोर्ड परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक बनेंगे विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट–

by | Feb 13, 2026 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

जिला​धिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर व्यवस्थाएं संपन्न कराने के दिए निर्देश–

गोपेश्वर, 13 फरवरी 2026: उत्तराखंड परिषदीय परीक्षाओं के दौरान केंद्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया जाएगा। परीक्षाएं शांतिपूर्वक व निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से हाईस्कूल और इंटर मीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढं से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड शासन से जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया जाएगा। कार्यपालक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र की सीमाओं में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अनुचित गतिविधियों पर नियंत्रण, परीक्षाओं को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

बताया कि परीक्षा केंद्र के 100 गज की परिधि में धारा 163 लागू रहेगी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, अनुशासन व जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!